सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव देहली २०२५
समीर पांड्या द्वारा विशिष्ट और दीर्घ शंखनाद !

गुजरात के शंख विशेषज्ञ श्री. समीर पांड्या ने १४ दिसंबर को महोत्सव के आरंभ में कुछ मिनटों तक विशिष्ट शंख वादन किया । उपस्थित लोगों ने तालियों की गडगडाहट के साथ उन्हें प्रतिसाद दिया । समीर पांड्या ने शंख पर शोध किया है । गुजरात के महाविद्यालय में वे शंखनाद चिकित्सा और शंख विज्ञान शास्त्र के विषय में मार्गदर्शन करते हैं । वे शंखनाद के द्वारा उपचार भी करते हैं । शंखनाद करने से पहले श्री. पांड्या ने कहा, ‘आज किए जानेवाले शंखनाद का सूक्ष्म परिणाम होगा और मुझे आप लोगों से आशीर्वाद भी मिलेंगे !’
‘भारत मंडपम्’ हुआ सनातन राष्ट्रमय !
‘भारत मंडपम्’ में सामान्त: उद्योग, निवेश और कुछ हद तक आध्यात्मिक-धार्मिक कार्यक्रम होते हैं । यह उद्योग और निवेश से संबंधित परिषदों (कॉन्फ्रेंस) और बैठकों के लिए प्रसिद्ध है; परंतु ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ के अवसर पर, मंडपम् में लगे स्टैंडी बैनर, ‘डिस्प्ले बोर्ड’, और भोजन कक्ष के पास की छोटी ‘स्क्रीन’ पर सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले, साथ ही सनातन राष्ट्र से संबंधित जानकारी वाले फलकों के कारण ‘भारत मंडपम्’ सनातन राष्ट्रमय हो गया था ।
‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा ‘भारत मंडपम्’
१४ दिसंबर को उद्घाटन, ग्रंथ प्रकाशन और मान्यवरों के उद्बोधन का सत्र समाप्त होने के पश्चात, चौथे माले पर स्थित सभागृह से बाहर निकलते हुए, हिन्दुत्वनिष्ठ जब चलते हुए एस्केलेटर से उतर रहे थे, तब वे ‘भारत मंडपम्’ की इमारत के विभिन्न मालों पर और इमारत से बाहर निकलते समय ‘जय श्रीराम’ का जयघोष करते हुए जा रहे थे ।
सभी हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित और संतुष्ट थे, और सबके चेहरे पर यह भाव था कि ‘कार्यक्रम से बहुत कुछ प्राप्त हुआ है ।
‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ को प्रसारमाध्यमों का भरपूर प्रतिसाद !७८ प्रतिनिधि उपस्थित !शंखनाद महोत्सव के लिए ‘एबीपी लाइव’, ‘एबीपी न्यूज़’, ‘टाइम्स नाउ’, ‘रिपब्लिक भारत’, ‘सी.एन.एन.-आई.बी.एन.’, ‘न्यूज़ १८’ जैसे प्रसिद्ध समाचार चैनलों और समाचार पत्रों सहित कुल ७८ प्रतिनिधि १३ दिसंबर को रिपोर्टिंग और विशेष कवरेज (‘स्पेशल स्टोरी’) करने के लिए आए थे । ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल ने महोत्सव का अपनी ‘डिजिटल’ चैनल से सीधा प्रसारण किया । ‘एबीपी न्यूज़’ द्वारा महोत्सव का प्रसारण‘एबीपी न्यूज’ नामक समाचार चैनल ने सुबह के सत्र में शस्त्र प्रदर्शन और अन्य प्रदर्शनों की विस्तृत रिपोर्टिंग की । इसके कारण, यह कार्यक्रम उनके दर्शक रहे करोडों लोगों तक पहुंचा । |


गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !
Hanif Sheikh Arrested : संदिग्ध निदा खान को आश्रय देनेवाले घर के मालिक हनीफ शेख को बंदी बनाया गया ।