सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव देहली २०२५
|

‘धर्मेण जयति राष्ट्रम् ।’ सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का घोषवाक्य है । ‘धर्मेण जयति राष्ट्रम्’, यह वीडियो ‘मुविंग पिक्सेल’के द्वारा प्रसारित किया गया है । इसके संस्थापक श्री. मनीष बार्डिया जी हैं । वैशाली शहा जी इस वीडियो की लेखिका तथा इस प्रतिष्ठान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, साथ ही उसमें विचार प्रकट करनेवाली उनकी पुत्री हीर शहा है । आयोजकों की ओर से यह एक उत्कृष्ट वीडियो बनाकर उसका प्रभावी प्रसारण करनेवाले संपूर्ण दल का अभिनंदन किया गया, साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी गईं । छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने पांच बादशाहों को परास्त कर हिन्दवी स्वराज की स्थापना की । इस वीडियो में महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का लाभ उठाने का आवाहन किया गया है ।
१३ दिसंबर को शंखनाद महोत्सव का वार्तांकन तथा विशेष वार्तांकन करने के लिए ‘एबीपी लाईव’, ‘एबीपी न्यूज’, ‘टाइम्स नाउ’, ‘रिपब्लिक भारत’, ‘सी.एन्.एन्.आई.बी.एन्.’ ‘न्यूज १८’ जैसे प्रसिद्ध समाचार चैनल तथा समाचारपत्रों के कुल ७८ प्रतिनिधि आए थे । उनमें से ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल ने उनकी ‘डिजिटल’ चैनल से महोत्सव का सीधा प्रसारण किया ।
शस्त्रप्रदर्शनी देखने के लिए अवश्य आईए ! – स्वामी दीपांकर
प्रसिद्ध भिक्षा यात्रा के प्रणेता स्वामी दीपांकर जी ने शस्त्रप्रदर्शनी का अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि यह शस्त्रप्रदर्शनी देखकर शरीर पर रोमांच आए, साथ ही यह शस्त्रप्रदर्शनी देखकर हमें अपने पूर्वजों के प्रति गर्व प्रतीत होगा तथा जीवन को आगे की दिशा मिलेगी । आप भी यह शस्त्रप्रदर्शनी देखने के लिए अवश्य आईए !
(स्वामी दीपांकर जी ने वर्ष २०२२ में गांव-गांव में भ्रमण कर हिन्दुओं ने यह आवाहन किया कि आप मेरी झोली में मुझे जाति के बंधन तोडकर सनातनी हिन्दू के रूप में एकत्र आने की भिक्षा डालें । उसके लिए लगभग १ वर्ष वे भ्रमण कर रहे थे ।)

| विशेषतापूर्ण : महोत्सवस्थल के एक प्रवेशद्वार पर एक काले रंग का कुत्ता आया था । ‘उसके माध्यम से श्री काळभैरव देवता ने दर्शन देकर आशीर्वाद दिए’, ऐसा साधक को प्रतीत हुआ |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न