महाराष्ट्र के देवस्थानों की भूमियों के विषय में श्वेतपत्र जारी करें सरकार !
महाराष्ट्र विधानसभा से …

नागपुर, ११ दिसंबर (संवाददाता) : ‘राज्य में देवस्थानों की भूमियों के विषय में बडे स्तर पर घोटाला हुआ है; इसलिए सरकार को इस विषय में श्वेतपत्र जारी करना चाहिए’, ऐसी मांग महाराष्ट्र की विधानसभा में कांग्रेस के सदन के नेता विजय वडेट्टीवार ने ११ दिसंबर को विधानसभा में की । ‘हैद्रराबाद इनाम एवं नगद अनुदानरहित संशोधन विधेयक’ पर बात करते हुए उन्होंने यह मांग की । राज्य के राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने विधानसभा में ‘हैदराबाद इनाम एवं नकद संशोधन विधेयक’ प्रस्तुत किया । उस पर चर्चा के समय वडेट्टीवार ने उक्त सूत्र रखा ।
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि,
१. वर्तमान समय में अनियमितताएं कर देवस्थान की ५० प्रतिशत भूमियों को हडप लिया गया है ।
२. प्रशासन एवं राजनेताओं की सांठगांठ से कागदपत्रों में परिवर्तन कर भूमि घोटाला किया जाता है, जो बहुत ही गंभीर है । उसके कारण सरकार देवस्थान की भूमियों के विषय में श्वेतपत्र जारी करे ।
३. इसी प्रकार से एक सांसद द्वारा निजामकालीन इनाम भूमि उसके चालक (ड्राईवर) के नाम से खरीदे जाने का समाचार था । १५९ करोड रुपए मूल्य की भूमि खरीदी गई अथवा हडप ली गई ? इसप्रकार के अन्य अनेक घोटाले होने के कारण महाराष्ट्र की देवस्थान की शेष भूमियों के संबंध में सरकार श्वेतपत्र जारी करे ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !