
लंदन (ब्रिटेन) – ब्रिटेन ने खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा के आर्थिक लेन-देन पर सख्ती करने का निर्णय किया है । पहली बार, ब्रिटिश सरकार ने इस संगठन की संपत्ति जब्त करना तथा आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं । सरकार ने गुरप्रीत सिंह रेहल के विरुद्ध भी कार्यवाही की है तथा उसकी संपत्ति जब्त की है । उसे किसी भी ब्रिटिश संस्थापना में संचालक के रूप में कार्य करने या प्रबंधन में भाग लेने से नकारा है । बब्बर खालसा पहले से ही ब्रिटेन की प्रतिबंधित आतंकी संगठन की सूची में है । रेहल पर भारत में सक्रिय आतंकी संगठन के लिए निधि इकट्ठा करना तथा हथियार क्रय करने में सम्मिलित होने का संदेह है । इसके साथ ही, बब्बर अकाली लहर, इस संगठन की संपत्ति भी जब्त की गई है । इस संगठन पर बब्बर खालसा के प्रचार तथा भर्ती अभियान को बढावा देने का आरोप है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir