इमरान खान की बहन अलीमा खानम की आलोचना

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस्लामी कट्टरपंथी हैं, इन शब्दों में इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने उन पर तीखी आलोचना की । वह ‘स्काई न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में बोल रही थीं । उन्होंने यह भी कहा कि मुनीर उन लोगों से लडना चाहते हैं, जो इस्लाम में विश्वास नहीं रखते ।
इस साक्षात्कार में जब खानम से मई महीने में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधे आसिम मुनीर पर आरोप लगाए । उन्होंने कहा कि मुनीर अपनी कट्टरपंथी विचारधारा के कारण भारत के विरुद्ध युद्ध करना चाहते हैं । जब मेरे भाई इमरान खान सत्ता में आए, तो उन्होंने भारत एवं यहां तक कि भाजपा के साथ भी संबंध सुधारने का प्रयास किया । इसके विपरीत, मुनीर सीमा पर तनाव एवं युद्ध का वातावरण बना रहे हैं ।
इमरान खान को भले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने जेल में डाल दिया हो, परंतु आज भी पाकिस्तान की ९० प्रतिशत जनता इमरान खान के पक्ष में है । मैंने पश्चिमी देशों से उनकी मुक्ति (रिहाई) के लिए सहायता करने का आह्वान किया है । इमरान खान भ्रष्टाचार के प्रकरण में वर्ष २०२३ से रावलपिंडी की अडियाला जेल में हैं, जहां उन्हें मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है ।
इमरान खान की मृत्यु की अफवाह फैली थी !
२५ नवंबर को इमरान खान से मिलने के लिए उनके समर्थक एवं परिवारजन पहुंचे थे; परंतु जेल प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी । उसके पश्चात पाकिस्तान में इमरान खान की मृत्यु की अफवाह जंगल की आग की तरह फैल गई । इसके कारण पाकिस्तान में बडा आंदोलन किया गया ।
संपादकीय भूमिकाअपने भाई को बंदी बनाए जाने के कारण अब अलीमा खानम को आसिम मुनीर इस्लामी कट्टरपंथी लग रहे हैं । इतने दिनों तक उन्होंने इस बारे में कुछ क्यों नहीं कहा ? |
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !