वर्ष २०१२ में पुलिस के वाहन पर बम फेंकने का प्रकरण

तिरुवनंतपुरम (केरल) – केरल के कन्नूर जिले के पय्यनूर नगरपरिषद चुनाव के वर्तमान प्रत्याशी रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकप) के वी. के. निशाद और टी. सी. वी. नंदकुमार – इन २ कार्यकर्ताओं को वर्ष २०१२ में पुलिस के वाहन पर बम फेंकने की घटना में १० वर्ष के कारावास का दंड सुनया गया। न्यायालय ने दोनों को हत्या के प्रयास तथा विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अपराधों का दोषी ठहराया । दोनों पर ढाई सहस्त्र रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) भी लगाया गया है । अर्थदंड (जुर्माना) न भरने पर उन्हें एक वर्ष का अतिरिक्त दंड भुगतना होगा ।
१. निशाद और नंदकुमार – दोनों ही माकपा की ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ नामक युवा संगठन के सदस्य हैं । निशाद पय्यनूर नगरपरिषद के पिछले कार्यकाल के सदस्य भी रह चुके हैं ।
२. १ अगस्त २०१२ के दिन ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ के कार्यकर्ता अरियिल शुक्कूर की हत्या की घटना में माकपा के तत्कालीन जिला सचिव पी. जयराजन को बंदी बनाए जाने के बाद यह घटना घटी । उसी समय इन दोनों ने पुलिस के वाहन पर बम फेंके । सौभाग्य से बम फटे नहीं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।
संपादकीय भूमिकाअब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कोई राजनैतिक दल नहीं, बल्कि देशद्रोही, आतंकी और नक्सलवादी कार्यवाही करने वाला दल बन गया है, इसलिए उस पर प्रतिबंध लगाना ही उचित है । |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न