प्रथम पुरस्कार ₹३ लाख !

नाशिक – वर्ष २०२७ में होने वाले सिंहस्थ कुंभमेळा के उपलक्ष्य में ‘नाशिक–त्र्यंबकेश्वर कुंभमेळा विकास प्राधिकरण’ की ओर से प्रतीकचिह्न (लोगो) निर्माण स्पर्धा का आयोजन किया गया है । इस स्पर्धा में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय क्रम के लिए क्रमशः ₹३ लाख, ₹२ लाख तथा ₹१ लाख के पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे । इस स्पर्धा के लिए प्रवेशिकाएं २० दिसम्बर २०२५ तक भेजी जा सकती हैं । ‘देशभर के अधिकाधिक नागरिक इसमें सहभागी हों’, ऐसा आवाहन विभागीय आयुक्त तथा नाशिक–त्र्यंबकेश्वर कुंभमेळा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ॰ प्रवीण गेडाम ने किया है ।
नये प्रतीकचिह्न की अभिव्यक्ति पूर्ववर्ती आवृत्तियों की परंपरा पर आधारित होगी । भक्तिभाव तथा एकत्व की कालातीत भावना को व्यक्त करने वाला प्रतीकचिह्न अपेक्षित है । यह प्रतीकचिह्न आधुनिक, संदर्भानुकूल तथा भारत एवं विश्वभर के विविध दर्शकों के लिए आकर्षक होना चाहिए । प्रतीकचिह्न स्मरणीय हो तथा नाशिक–त्र्यंबकेश्वर की आध्यात्मिक भावना तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हो — ऐसी सूचना दी गई है ।
| इस विषय में अधिक सूचना हेतु इच्छुक लोग www.mygov.in वेबसाइट अथवा [email protected] इस ईमेल पते पर संपर्क कर सकते हैं । |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !