Shankhnad Mahotsav Delhi : देहली के कडकडडूमा जिला एवं सत्र न्यायालय के २५ अधिवक्ताओं को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण !

अधिवक्ताओं को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ की सूचना देते हुए श्री चेतन राजहंस

देहली – यहां के कडकडडूमा जिला एवं सत्र न्यायालय के २५ अधिवक्ताओं को देहली में होने वाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण दिया गया । सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चेतन राजहंस ने अधिवक्ताओं की बैठक में इस महोत्सव के विषय में सूचना प्रदान की । अधिवक्ता अवनीश शुक्ल ने इस बैठक का आयोजन किया था ।

१३ एवं १४ दिसम्बर को भारत मंडपम् में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ आयोजित होगा । बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस महोत्सव में सम्मिलित होने की निश्चिति दी ।