(ईडी – प्रवर्तन निदेशालय – Enforcement Directorate)
नई दिल्ली – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के ओखला स्थित ‘अल-फलाह ट्रस्ट’ एवं फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय से संबंधित २४ स्थानों पर छापे मारे । यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितता (वित्तीय गडबडी) के अंतर्गत की गई ।
१. प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि अल-फलाह समूह से संबंधित ९ कंपनियां एक ही पते पर पंजीकृत हैं तथा ये सहायक कंपनियां (डमी कंपनियां) हो सकती हैं । दिए गए पते पर कोई कार्यालय नहीं मिला, साथ ही बिजली एवं पानी के उपयोग का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला । (यह पहले क्यों नहीं जांच की गई ? संबंधित अधिकारी सो रहे थे या भ्रष्टाचार के कारण उन्होंने अनदेखी की ?, इसकी भी जांच होनी चाहिए ! – संपादक)
२. कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर एवं ईमेल पता प्रयोग में लाया गया था । कंपनी के कामकाज के संबंध में कोई कागदपत्र (दस्तावेज) नहीं मिले; तथापि, कागजों पर इन कंपनियों को ‘बडी संस्थाओं’ के रूप में दिखाया गया था ।
३. कई कंपनियों में एक ही निदेशक तथा अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (Authorized Signatory) सामान्य पाया गया । बैंक खातों के रिकॉर्ड में वेतन बहुत कम दिखाई दिया । लगभग सभी कंपनियां एक ही पद्धति से स्थापित की गई थीं एवं उनके संपर्क विवरण भी समान थे ।
४. जांच में अल-फलाह समूह द्वारा यू.जी.सी. (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) एवं नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल – राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) मान्यता संबंधी किए गए दावों पर भी प्रश्न उठे हैं तथा संबंधित संस्थाओं से जानकारी मांगी जा रही है ।
५. अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से महत्त्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा विभिन्न डिजिटल उपकरण अधिग्रहित किए गए हैं ।
६. कुछ महीने पहले ईडी ने अल-फलाह विश्वविद्यालय एवं उसके निदेशकों के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया था । आरोप था कि विश्वविद्यालय एवं ट्रस्ट के नाम पर करोडों रुपये के अवैध दान प्राप्त हुए, साथ ही विदेशी दान नियमों का उल्लंघन हुआ । संपत्ति का अनुचित उपयोग करके काले धन को सफेद किया गया ।

( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।