
नई दिल्ली – यहां १३ तथा १४ दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में देशभर के नामी विचारक, विशेषज्ञ एवं राष्ट्रनिष्ठ व्यक्ति एकत्र होकर राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन-मनन करेंगे । इस कारण यह महोत्सव राष्ट्र की उन्नति के लिए ठोस दिशा, विचार तथा उपायों का मंच बनेगा, ऐसा विश्वास ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल (सेवानिवृत्त) ने व्यक्त किया ।
इस महोत्सव के बारे में ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल (सेवानिवृत्त) ने कहा,
“सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव” राष्ट्रनिर्माण की भावना को समर्पित तथा भारतभूमि की दृढ़ नींव को सशक्त करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन है । छत्रपति शिवाजी महाराज की भवानी तलवार सहित उनके कालखंड के दुर्लभ व ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन इस महोत्सव की विशेषता है । यह प्रदर्शनी भारतीय शौर्य परंपरा का जीवंत प्रतीक बनेगी ।
सनातन संस्था की ओर से १३ तथा १४ दिसंबर को ‘भारत मंडपम’ में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । राष्ट्र एवं धर्म के कार्य को कर्तव्यभाव से करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के महानुभाव इस महोत्सव में उपस्थित रहेंगे ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न