पुराने भाग्यनगर में बंगाल की हिन्दू लडकियों का हो रहा है लैंगिक शोषण ।

  • केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार का आरोप

  • कांग्रेस सरकार का निष्क्रिय रहने का भी लगाया आरोप।

बंडी संजय कुमार

भाग्यनगर (तेलंगाना) – केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री और भाजपा नेता बंडी संजय कुमार ने यहां पत्रकार परिषद लेकर कांग्रेस सरकार तथा ए.आई.एम्.आई.एम्. (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – अखिल भारतीय मुस्लिम एकता संघ) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुराने भाग्यनगर (ओल्ड हैदराबाद) में बंगाल से आई अल्पवयस्क हिन्दू लडकियों का अन्य धर्म के लोगों द्वारा बडी संख्या में लैंगिक शोषण किया जा रहा है, परन्तु स्थानीय पुलिस और प्रशासन राजनीतिक व्यवस्था के कारण मौन धारण किए हुए हैं । इन प्रकरणों के पीछे नशीले पदार्थों का एक बडा समूह कार्यरत है, जिसे सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में ए.आई.एम्.आई.एम्. का संरक्षण प्राप्त होने का संदेह है ।

बंडी संजय ने एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक हिन्दू लडकी को जन्मदिन के बहाने विद्यालय से एक मुसलमान लड़की के घर ले जाया गया । उसे थोडी मात्रा में नशा मिली हुई चॉकलेट दी गई । बाद में उसका अपहरण कर उसे पीटा गया । उसका छह दिन तक लैंगिक शोषण किया गया । जब उसके माता-पिता पुलिस के पास गए, तब जांच किए बिना घटना की जांच बंद कर दी गयी। बाद में उस लडकी को मारपीट के वीडियो दिखाकर धमकाया गया और उसे उसकी अन्य हिन्दू सहेलियों को लाने के लिए विवश किया गया । अन्य नौ लडकियां इस षड्यंत्र में फंस गई हैं । प्रमाण और सीसीटीवी का चित्रण होते हुए भी पुलिस ए.आई.एम्.आई.एम्. के कारण कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । ये सभी घटनाएं ‘केरल फाइल्स’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ की तरह ही ‘हैदराबाद फाइल्स’ हैं ।

पत्रकार परिषद में उपस्थित एक पीडित लडकी के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी को भी ऐसी ही टोली ने निशाना बनाया था । पुलिस ने कोई सहायता नहीं की तथा अपराधियों को बचाया ।

कांग्रेस सरकार ने कार्यवाही नहीं की, तो ‘हिन्दू सुरक्षा दल’ स्थापित करेंगे ।

बंडी संजय ने कहा कि वे पीडित परिवारों के संपर्क में हैं ,यदि दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं हुई, तो यह विषय राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा । यदि सरकार ने तत्काल कार्यवाही नहीं की, तो भाजपा पुराने भाग्यनगर क्षेत्र में ‘हिन्दू सुरक्षा दल’ स्थापित करेगी ।

संपादकीय भूमिका

कांग्रेस के राज्यों में हिन्दुओं की स्थिति इससे भिन्न क्या हो सकती है ? बंगाल की महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाली हिन्दू लडकियों की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाली हैं क्या ?