
श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) – यहां काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड मचने से दस श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए । अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढने की आशंका व्यक्त की है । स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं तथा यह पता लगाने का प्रयत्न किया जा रहा है कि ‘भीड के नियंत्रण में कहां चूक हुई’ ।
Tragedy in Andhra Pradesh: Stampede at Kasibugga Venkateswara Swamy Temple claims 10 lives.
Repeated stampedes at Hindu temples are deeply shameful and heartbreaking.
It’s time for a national-level safety plan to protect devotees during major festivals and gatherings.
PC:… pic.twitter.com/BNJdvoXgsi
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 1, 2025
१. कार्तिक मास की एकादशी के अवसर पर यहां मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडी थी । मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के समीप भीड का दबाव अचानक बढ गया, जिससे लोगों में भ्रांति निर्माण हो गई फलस्वरूप भगदड मच गई । कई लोग गिर पडे एवं अनेक लोग उन्हें रौंदते हुए उनके ऊपर से चलने लगे ।
२. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रात: से ही मंदिर में भीड बढ गई थी एवं अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण भीड अनियंत्रित हो गई ।
मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख !
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जीवन एवं संपत्ति की हानि से उन्हें अत्यंत दु:ख हुआ है । मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का आदेश दिया है । मैंने स्थानीय अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से घटनास्थल पर जाकर आवश्यक सहायता कार्य का निरीक्षण करने को कहा है ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दू मंदिरों और धार्मिक स्थलों में निरंतर हो रही ऐसी घटनाएं लज्जास्पद हैं ! इस संबंध में एक राष्ट्रीय स्तर पर योजना बनाने की आवश्यकता है ! |
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
यदि केंद्रीय कानून के अनुसार दिया गया दंड पहले ही पूरा हो चुका है, तो समय पूर्व स्वतंत्रता क्यों नहीं दी जानी चाहिए ? – Madras High Court
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की