दावा किया कि यह चलचित्र उनकी याचिका पर बनाई गई है जिसमें कहा गया था कि ताजमहल एक हिन्दू मंदिर था

नई दिल्ली – अयोध्या में भाजपा नेता तथा प्रवक्ता रजनीश सिंह ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा केंद्रीय चलचित्र समीक्षा मंडल को पत्र लिखकर चलचित्र ‘द ताज स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है । उन्होंने दावा किया है कि यह चलचित्र सिंह द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रविष्ट एक याचिका के विषय पर आधारित है । रजनीश सिंह ने २०२२ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक याचिका प्रविष्ट की थी, जिसमें ताजमहल के २२ बंद कमरों को खोलने की मांग की गई थी । याचिका में दावा किया गया था कि ‘ताजमहल की जगह पर एक मंदिर था’, तथा यह भी मांग की गई थी कि ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक समिति स्थापित की जाए तथा ताजमहल का निरीक्षण किया जाए’; अतः, उच्च न्यायालय ने मई २०२२ में इस याचिका को अस्वीकार कर दिया ।
🎬 BJP spokesperson Rajneesh Singh demands ban on film ‘The Taj Story’.
🔹 Says the movie is based on his court petition claiming Taj Mahal was once a Hindu Mandir.
🔹 Filed complaint with I&B Ministry and CBFC.
🔹 Alleges producers used his petition without permission,… pic.twitter.com/1HJTeQaK0b
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 29, 2025
मेरी अनुमति नहीं ली गई !
केंद्र सरकार तथा केंद्रीय चलचित्र समीक्षा मंडल को लिखे पत्र में रजनीश सिंह ने कहा कि उन्हें पता चला है कि चलचित्र ‘द ताज स्टोरी’ मेरी याचिका पर आधारित है । चलचित्र का फलक , प्रचार सामग्री एवं कहानी में कहा गया है कि यह चलचित्र एक न्यायालय याचिका पर आधारित है । चलचित्र का यह दावा भ्रामक है तथा मेरे बौद्धिक व कानूनी अधिकारों का भी उल्लंघन है । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘ऐसा करने से पहले मेरी अनुमति नहीं ली गई ।’
धार्मिक तनाव निर्माण हो सकता है !
रजनीश सिंह ने आगे कहा कि ऐसा चलचित्र न केवल न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करेगा, बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक तनाव भी निर्माण कर सकता है ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे