(और इनकी सुनिए …) ‘भारत अफगानिस्तान को नियंत्रित कर रहा है !’- Pakistan Defence Minister

पाक-तालिबान चर्चा निष्फल होने पर पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने पुनः भारत को लक्ष्य बनाकर लगाया आरोप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – काबूल में बैठे लोग कठपुतली का खेल खेलते हैं तथा नई देहली उन्हें नियंत्रित करती है । भारत उसकी पश्चिमी सीमा को काबूल के माध्यम से संतुलित करने का प्रयास कर रहा है तथा उसके लिए काबूल का उपयोग किया जा रहा है । काबूल यदि इस्लामाबाद पर आक्रमण करता है, को पाकिस्तान उसके ५० गुना कडा जवाब देगा, ऐसी धमकी पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाते हुए दी है । पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य की युद्धविराम की बातचीत निष्फल सिद्ध होने के उपरांत उन्होंने उक्त आरोप लगाते हुए यह धमकी दी ।

१. सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ‘तहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान’के अड्डों पर आक्रमण करने की अनुमति मांगी थी; परंतु तालिबान सरकार ने अनुमति नहीं दी । इसके यह उपरांत यह बातचीत निष्फल हुई । पाकिस्तान ने यह स्वीकार किया है कि उसने अफगानिस्तान से तहरिक-ए-तालिबान के अड्डों पर अमेरिकी ड्रोन से आक्रमण करने की अनुमति मांगी थी; परंतु तालिबान ने इसकी अनुमति नहीं दी ।

२. अफगान सूत्रों ने यह चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि पाकिस्तान ने आक्रमण किया, तो उसका जवाब दिया जाएगा तथा इस्लामाबाद को लक्ष्य बनाया जाएघा । (एक छोटा देश अफगानिस्तान पाकिस्तान को यह धमकी दे सकता है, तो भारत को पाकिस्तान को स्थाईरूप से नष्ट करना अपेक्षित है ! – संपादक)

संपादकीय भूमिका 

यदि भारत अफगानिस्तान की सरकार को नियंत्रित कर पाकिस्तान को पाठ पढा रहा हो, तो भारतीय लोग अपनी सरकार की प्रशंसा ही करेंगे !