|

कटक (ओडिशा) – ५ अक्टूबर को देर रात को यहां निकाली गई दुर्गापूजा शोभायात्रा पर पथराव किया गया । जब यह शोभायात्रा कटक के मुसलमानबहुल क्षेत्र दरागाबाजार परिसर से नदीतट की दिशा में आगे बढ रही थी, उस समय रात डेढ बजे हाती पोखरी परिसर में यह हिंसक घटना हुई । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शोभायात्रा में ऊंची आवाज में चलाए जा रहे संगीत पर मुसलमानों ने आपत्ति जताकर छतों से शोभायात्रा पर पत्थर एवं बोतलें फेंकी । इस घटना में जो घायल हुए हैं, उनमें पुलिस उपअधीक्षक ऋषिकेश ज्ञानदेव का भी समावेश है । इसके उपरांत पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में संचारबंदी लागू की है । यहां की इंटरनेट सेवा भी बंद की गई हैं । इस हिंसा में २५ लोग घायल हुए तथा इसके लिए अब तक ६ लोगों को बंदी बनाया गया है ।
१. भीड को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया । इस समय अनेक वाहनों एवं दुकानों में तोडफोड की गई ।
२. इसके विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने ६ अक्टूबर को बंद की घोषणा की । विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता ने यह आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध कर भी प्रशासन विसर्जन शोभायात्रा शांति से संपन्न कराने में असफल रहा ।
३. शहर के गौरीशंकर पार्क के पास अनेक स्थानों पर दंगाईयों ने आगजनी की, साथ ही अग्निशमन दल के अधिकारियों पर भी पथराव किया गया ।
दोषियों पर कठोर कार्रवाई का मुख्यमंत्री माझी का आश्वासन !
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि समाजविरोधी तत्त्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडा है । इसके दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं की धार्मिक शोभायात्राओं पर पथराव करने के लिए क्या कटक पाकिस्तान में है ? हिन्दू अल्पसंख्यक पाकिस्तान हो, बांग्लादेश हो अथवा हिन्दू बहुसंख्यक भारत हो, सर्वत्र ही हिन्दुओं के धार्मिक उत्सवों पर आक्रमण किए जाते हैं, इसे ध्यान में लें ! हिन्दुओं के लिए यह स्थिति लज्जाप्रद है ! |
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !