बंदी बनाए जाने के उपरांत जिलानी ने कान पकडकर ‘भारतमाता की जय’के लगाए नारे

विदिशा (मध्यप्रदेश) – विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र के कांग्रेस के नेता असद खान जिलानी द्वारा भारतमाता के विषय में अपमानजनक वक्तव्य देने के आरोप में पुलिस ने बंदी बनाया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शतकोत्सव के उपलक्ष्य में स्मृति सिक्के का लोकार्पण किया गया था । उसके संबंध में जिलानी ने अपने फेसबुक पोस्ट में भारतमाता को ‘डाइन’ कहा था । उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था ‘इस (भारतमाता की) डाइन की पिशाचपूजा करनी चाहिए । जिसके हाथ में तिरंगा नहीं है, वह हमारी भारतमाता नहीं है ।’ इस पोस्ट के संदर्भ में जिलानी के विरोध में पुलिस थाने में शिकायत पंजीकृत किए जाने के उपरांत जिलानी को बंदी बनाया गया । उससे पूर्व स्थानीय लोगों ने जिलानी का पुतला भी फूंका । जिलानी के बंदी बनाए जाने का एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें जिलानी कान पकडकर ‘भारतमाता की जय’ का नारा लगा रहे हैं तथा उस समय उनके साथ पुलिसकर्मी भी उपस्थित हैं, ऐसा दिखाई दे रहा है ।
https://twitter.com/janardanmis/status/1975090531928879154
संपादकीय भूमिकाऐसे लोगों को फांसी ही दी जानी चाहिए, तभी ऐसे धर्मांधों एवं देशद्रोहियों पर धाक जमेगी ! |
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी