Bombay High Court : मुंबई उच्च न्यायालय ने कनिष्ठ न्यायालय के २ न्यायाधीशों को पद से हटाया ।

न्यायाधीश इरफान शेख पर अन्वेषण के समय जप्त किये गये अमली पदार्थों का उपयोग करने का आरोप ।

मुंबई – मुंबई उच्च न्यायालय ने कनिष्ठ न्यायालय के २ न्यायाधीशों को भ्रष्ट आचरण तथा न्यायिक अधिकारियों के अनुरूप आचरण न करने के प्रकरण में निलंबित किया । अनुशासन समिति की जांच के पश्चात् सातारा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धनंजय निकम तथा पालघर के दिवानी न्यायाधीश वरिष्ठ विभाग इरफान शेख पर यह कार्रवाई की गई ।

धनंजय निकम पर रिशवत ग्रहण करने का आरोप है, जबकि इरफान शेख पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत प्रकरणों की सुनवाई के समय भ्रष्टाचार तथा अन्वेषण के समय अधिग्रहित किये गये अमली पदार्थों के उपयोग का आरोप है । शेख के विरुद्ध उच्च न्यायालय में प्रविष्ट याचिका अभी भी लंबित है ।