|

भुसावळ — यहां के सेंट ॲलॉयसिस विद्यालय द्वारा आयोजित ‘सद्भावना यात्रा’ के समय छात्राओं को मुख पर स्कार्फ तथा छात्रों को सिर पर कपडा बांधकर मस्जिद में ले जाया गया था । इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी सहित हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने प्रांत कार्यालय पर मोर्चा निकाला । उसमें ‘इस विद्यालय की मान्यता निरस्त की जाए’ ऐसी मांग की गई । खंडशिक्षणाधिकारी को निवेदन देकर ७ दिनों में कानूनी कार्रवाई न होने पर बडा आंदोलन करने की चेतावनी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने दी है ।
इस मोर्चे में गिरनारी मठ के स्वामी ब्रह्मानंद, फैजपूर के खंडेराव देवस्थान के महामंडलेश्वर पवनदास महाराज, महंत कन्हैयादास महाराज, फैजपूर के प्रवीणदास महाराज, फैजपूर स्थित श्रीकृष्ण महानुभाव मंदिर के महंत राजधरबाबा पुजदेकर सहित नगर के हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहभागी हुए थे ।
प्रांताधिकारी को निवेदन देते समय माहेश्वरी ट्रस्ट, भुसावळ शहर व्यापारी मंडळ, भारतीय जनता पार्टी के राहुल तायडे, श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान, सकल हिंदु समाज तथा श्री व्यंकटेश चॅरिटेबल ट्रस्ट — इन संगठनों ने निवेदन दिया ।
मोर्चे में हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की मांगें —१. विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए में कठोर कार्रवाई की जाए । २. विद्यालय पर प्रशासक नियुक्त किया जाए । ३. विद्यालय का शासकीय अनुदान बंद किया जाए । |
संस्था पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी — प्रांताधिकारी‘शिक्षणाधिकारियों ने ३ सदस्यीय जांच समिति नियुक्त की है । ८ दिनों में जांच का ब्यौरा शिक्षणाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा । संस्था पर नियमानुसार कार्रवाई होगी’, ऐसी सूचना प्रांताधिकारी जितेन्द्र पाटिल ने दी । |
संपादकीय भूमिकाविद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता पढाने पर ‘शिक्षा का भगवाकरण’ हो रहा है, ऐसा शोर मचाने वाले प्रगतिवादी, नास्तिकतावादी, साम्यवादी — ये सभी लोग अब इस ईसाई विद्यालय के कृत्य पर मौन क्यों हैं ? |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।