|

मॉस्को (रूस) – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि रूस एवं चीन के मध्य के संबंध अभूतपूर्व उच्च स्तर पर हैं । रूस से चीन को ‘पॉवर ऑफ साइबेरिया-२’ नामक मुख्य गैस पाइपलाइन निर्माण के लिये ऐतिहासिक करार हुआ है । यह करार पुतिन की महान विजय माना जा रहा है । इसका कारण भी स्पष्ट है । यूक्रेन से चल रहे युद्ध के कारण यूरोप एवं अमेरिका ने रूस पर अनेक प्रतिबंध लगाये हैं । रूस का तेल भी यूरोपीय राष्ट्र अत्यंत अल्प मात्रा में ही ले रहे हैं । इस पृष्ठभूमि पर चीन की विशाल अर्थव्यवस्था से हुआ यह समझौता रूस के लिये अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुआ है । इसलिये यह समझौता ट्रम्प के लिये भी बड़ी चुनौती है, ऐसा विविध विदेश नीति विशेषज्ञों का मत है ।
चीनी प्रसार माध्यमों द्वारा दिये गये समाचार के अनुसार पुतिन के हाल के चीन दौरों के समय पुतिन एवं जिनपिंग ने अनेक घंटे एक साथ व्यतीत किये । पुतिन, जिनपिंग के अधिकृत निवास स्थान पर चाय पीते भी दिखाई दिये ।
🌍 Russia–China Seal Historic Gas Deal 🌍
🇷🇺➡️🇨🇳 Russia to supply 50 bcm of gas annually to China for the next 30 years – the world’s costliest gas agreement!
🗣 Putin: “Relations at an unprecedented level.”
Meanwhile, Trump imposes 50% import duty on India but stays cautious… pic.twitter.com/trb5TlKzco
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 3, 2025
३० वर्षों के लिये होगा विश्व का यह सर्वाधिक महंगा गैस संबंधी करार !
‘गैज़प्रॉम’ इस रूस की प्राकृतिक वायु संबंधी शासकीय संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्सी मिलर ने कहा कि इस करार में ३० वर्षों के लिये गैस आपूर्ति की व्यवस्था है तथा उसका मूल्य यूरोप से ली जाने वाली गैस से कम होगी। यह विश्व की सर्वाधिक बड़ा एवं सर्वाधिक महंगी गैस परियोजना होगी ।
संपादकीय भूमिकाभारत पर ५० प्रतिशत आयात कर लगाने वाला अमेरिका, चीन के संदर्भ में सावधानी का दृष्टिकोण अपना रहा है । इसका कारण यह है कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत से ५ गुना है तथा अमेरिका चीन से बड़े स्तर पर वस्तुएं आयात करता है । अतः चीन की रूस से निकटता पर स्वार्थवश अमेरिका मौन है ! |
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
Saudi Crude Oil : सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की कटौती
China Bribery Case : ३० वर्षों में ३ सहस्र करोड रुपये की रिश्वत लेने वाले चीन के पूर्व अधिकारी को फांसी का दंड
भूमि क्रय के व्यवहार में छल करने वाली मुसलमान महिला को बंदी बनाया गया
Pakistan Threatens India : (और इनकी सुनिए …) ‘यदि भारत ने पानी रोका, तो परमाणु युद्ध होगा ’ – पाकिस्तान के पूर्व रक्षा मंत्री