१ हजार ३०० गांव जलमग्न, ढाई लाख लोग फंसे

अमृतसर – पंजाब में वर्षा का कहर हुआ है, जिसके कारण अब तक ३० जनों की मृत्यु हो चुकी है । अनुमानित १ हजार ३०० गांव जलमग्न हो गये हैं, साथ ही ढाई लाख से अधिक लोग विविध स्थानों पर फंसे हुए हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से दूरभाष द्वारा संवाद करके राज्य की पूर्ण स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने पंजाब को सर्वोपरि सहायता देने का आश्वासन दिया है ।

राज्य से प्रवाहित होनेवाली रावी, सतलज एवं व्यास नदियां उफान पर हैं । इसके कारण आसपास के जिलों में अत्यधिक हानि हुई है । अमृतसर में बाढ के कारण ३५ हजार लोगों को संकट का सामना करना पडा है । हजारों लोगों को सुरक्षित स्थलों पर ले जाया गया है । बाढग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने तथा सहायता प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के सैनिकों को बुलाया गया है ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !