हिन्दू देवताओं के विषय में की जा रही थी आपत्तिजनक टिप्पणियां ।

दुर्ग (छत्तीसगढ) – यहां के बोरसी स्थित न्यू मन्नम नगर क्षेत्र में एक घर में चल रही प्रार्थना सभा में मजदूरों का बलपूर्वक धर्मांतरण किया जा रहा था, ऐसा उजागर हुआ । हिन्दू संगठनों ने इसे उजागर किया । इसके बाद क्षेत्र में भगदड मच गई । इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मनोहर टांडी और आकाश बसेरा इन २ पादरियों को बंदी बनाया। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का अपराध प्रविष्ट किया गया है ।
हिन्दू संगठनों के अनुसार ओडिशा से आए मजदूरों को भोजन और औषधोपचार का प्रलोभन दिखाकर प्रार्थना सभा में ले जाया गया । इस समय हिन्दू देवताओं के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं । इसके साथ ही मजदूरों पर दबाव बनाकर उन्हें ईसाई धर्म स्वीकारने के लिए प्रवृत्त किया जा रहा था । यह घटना सामने आने के बाद तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठोड ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की । पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र लहारे ने बताया कि धर्मांतरण की शिकायत के बाद संबंधितों पर कानूनी कार्यवाही चल रही है । इस प्रकार से राज्य में धर्मांतरण पर नियंत्रण की मांग ने फिर से जोर पकडा है ।
दो वर्षों से चल रही थी प्रार्थना सभा –
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दी हुई जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से ये प्रार्थना सभाएं चल रही हैं । पूर्व में विरोध होने के बाद कुछ समय उन्हें बंद कर दिया गया था , किन्तु बाद में पुनः प्रारंभ कर दी गईं । रविवार, ३१ अगस्त को हुई प्रार्थना सभा पर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति की, उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की ।
संपादकीय भूमिका
|
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।