अब्दुल मजीद एक मदरसे का प्रमुख है

लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – बरेली में हिन्दू युवकों का धर्मान्तरण कराने वाले अब्दुल मजीद की गिरोह की गतिविधियां उजागर हुई हैं । अब्दुल मजीद मदरसे का प्रमुख है । इस प्रकरण में पुलिस ने मजीद एवं उसके ३ सहयोगियों को बंदी बनाया है । पुलिस ने इस गिरोह के विषय में अनेक बडे खुलासे किए हैं । यह गिरोह हिन्दू युवकों को धर्मान्तरण के लिये आर्थिक सहायता, तथा सुंदर मुसलमान युवतियों से विवाह कराने का प्रलोभन देती थी । प्रारंभ में आर्थिक दृष्टि से कठिनाई में फंसे हिन्दुओं की सहायता की जाती थी । उसके उपरांत उनका धर्मान्तरण किया जाता था । आगे चलकर उनके परिवार का भी धर्मान्तरण कराया जाता था । उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पूर्व हिन्दुओं का धर्मान्तरण कराने वाले छांगूर बाबा की गिरोह की गतिविधियां उजागर हुई थीं ।
थाना भुता बरेली पुलिस द्वारा थाना भुता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 377/2025 धारा 140(3)/351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में सुश्री अंशिका वर्मा #SP South बरेली की बाइट।#UPPolice https://t.co/hOveW3QedX pic.twitter.com/YSnPOiNzS3
— Bareilly Police (@bareillypolice) August 26, 2025
१. इस गिरोह ने हिन्दुओं को किस प्रकार ठगा यह सामने आया है । सुभाषनगर के बृजपाल नामक एक शिक्षक को इस गिरोह ने फंसाया । वर्ष २०१४ में दुर्घटना होने से उनके घर की स्थिति बिगड गई । उस समय सलमान एवं आरिफ ने उन्हें आर्थिक सहायता दी । उन्हें प्रलोभन देकर उनका एवं उनके परिवार का धर्मान्तरण कर दिया गया ।
२. गिरोह के सदस्यों के पास से प्राप्त भ्रमणभाषों में मुसलमान युवतियों के चित्र मिले । उन चित्रों का उपयोग हिन्दुओं को विवाह का प्रलोभन देने के लिये किया जाता था । हिन्दुओं का धर्मान्तरण कराने हेतु मजीद अनेक प्रकार की चालें चलता था । वह धर्मान्तरण करनेवाले हिन्दुओं की सुंता करता था । वह विशेषतः दिव्याङ्ग एवं पिछडे वर्ग के युवकों को लक्ष्य करता था । उसके संपर्क देश के २७ से अधिक जनपदों में थे । उसके बैंक खाते में १३ लाख रूपए तथा २१ विभिन्न खातों का विवरण मिला है ।
३. इस गिरोह ने अनेक ‘वॉट्सऐप’ समूह बनाए थे । उनमें आतंकवादियों के प्रेरणा स्थान रहे जाकिर नाईक के वीडियो एवं पाकिस्तानी धर्मोपदेशकों के ऑडियो प्रसारित किए जाते थे । सलमान धर्मग्रंथ एवं पुस्तकें उपलब्ध कराता था, आरिफ उसकी सहायता करता था, तो फहीम लोगों का विवरण एकत्रित कर गिरोह तक पहुंचाता था । पुलिस को इस टोली को विदेश से धन मिलने का भी संदेह है तथा वर्तमान में शेष सदस्यों की खोज जारी है ।
संपादकीय भूमिका
|
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba