ट्रम्प के मुख्य व्यापार परामर्शदाता (सलाहकार) पीटर नवारो का हंगामा –

वॉशिंगटन (अमेरिका) – ट्रम्प के व्यापार परामर्शदाता (सलाहकार) पीटर नवारो ने रूस-यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी वॉर’ कहा है । ‘ब्लूमबर्ग टेलीविजन’ को दिए गए साक्षात्कार में नवारो ने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल लेता है, उसे शुद्ध करता है और ऊंचे मूल्य पर बेचता है । इससे रूस को युद्ध के लिए पैसे मिलते हैं तथा वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है । इसके बाद यूक्रेन हमारे पास एवं यूरोप के पास आता है तथा कहता है कि हमें अधिक पैसे दो । इस प्रकार अमेरिकी करदाताओं को हानि उठानी पड़ती है । (इसका मतलब भारतीय अर्थव्यवस्था को हानि हो जाए तो चलेगा, पर अमेरिकी नागरिकों को हानि नहीं होनी चाहिए – संपादक)
नवारो का यह वक्तव्य ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर ५० प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है । इससे भारत द्वारा अमेरिका को होने वाले निर्यात पर लगभग ६६ प्रतिशत तक का परिणाम हो सकता है ।
पीटर नवारो द्वारा रखे गए सूत्र।
१. भारत, तुम दूसरे देशों के प्रमुख (चीन एवं रूस के प्रमुखों) से मिल रहे हो । चीन ने ‘अक्साई चीन’ तथा तुम्हारे अनेक क्षेत्र हथिया लिए हैं तथा रूस ? उसे तो भूल ही जाओ। वह तुम्हारा मित्र नहीं है ।
२. मोदी एक महान नेता हैं । भारत एक लोकतांत्रिक देश है, फिर भी वह हमसे आँखें मूँदकर कहते है कि हम रूस से तेल लेना बंद नहीं करेंगे । अब इसका मतलब क्या ?
३. भारत प्रतिदिन रूस से १५ लाख बैरल तेल ले रहा है, जो यूक्रेन के लोगों को मारने के लिए हथियार, ड्रोन एवं बम खरीदने के लिए पर्याप्त है ।
(और इनकी सुनिए) – ‘भारत व्यापार में धोखाधडी करता है ‘ – नवारो
नवारो ने शुल्क वृद्धि का बचाव करते हुए भारतीय व्यापार नीतियों को अन्यायपूर्ण कहा । उन्होंने कहा कि भारत ने व्यापार में हमसे धोखाधडी की । इसके लिए उस पर २५ प्रतिशत शुल्क लगाया गया । बाद में रूस का तेल लेने पर २५ प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया ।
संपादकीय भूमिका
|
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !
Trump Netanyahu Dispute : लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजराइल आक्रमणों को लेकर ट्रंप एवं नेतन्याहू के बीच विवाद !