|

मुंबई – इस समय पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव को लेकर उल्लास तथा उत्साह का वातावरण है । जगह-जगह खरीदारी की तैयारियां चल रही हैं, गणेशोत्सव मंडप बप्पा के स्वागत हेतु सज्ज हो चुके हैं । पुलिस प्रशासन ने भी कठोर प्रबंध किए हैं। १७ सहस्त्र ६०० से अधिक पुलिसकर्मी अपने कार्यभार संभालेंगे। प्रबंध में घुड़सवार पुलिस, ड्रोन तथा सादे वेश में पुलिसकर्मी भी सम्मिलित होंगे । मुंबई की “मेट्रो लाइन २ अ” तथा “७” की सेवाओं का समय बढाया गया है । गणेशोत्सव के चलते कुछ स्थानों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं । रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों पर भी गणेश भक्तों की भारी भीड दिखाई दे रही है । यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने ३८० विशेष गाडीयां चलाने का निर्णय लिया है ।
अन्य विशेष घटनाक्रम :
१. नासिक महानगरपालिका ने शहर के ३८५ गणेशोत्सव मंडलों को अनुमति दी है । इनमें पंचवटी क्षेत्र में सबसे अधिक ९७ मंडल सम्मिलित हैं ।
२. नंदुरबार जिले में गणेशोत्सव के समय अधिक मात्रा में गुलाल का उपयोग होता है । इस बार १ सहस्त्र टन से अधिक गुलाल की आवश्यकता होगी । अब तक ४०० टन गुलाल बिक चुका है । इससे करोडों रुपए का लेन-देन होने की संभावना है ।
३. मुंबई के लालबाग के राजा सहित सभी बडे गणेशोत्सव मंडलों को सुरक्षा दी गई है । इस बार लालबाग के राजा के लिए अत्यधिक मात्रा में “एआई” (Artificial Intelligence – कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कैमरों का उपयोग किया गया है ।
४. पुणे शहर में कुल ३ सहस्त्र ९५९ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल हैं। पुणे पुलिस ने ८२ बैठकें की हैं । प्रत्येक महत्वपूर्ण चौक पर “एआई” कैमरे लगाए गए हैं । श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ गहने तथा मोबाइल चुरानेवालों पर ध्यान रखने हेतु सोनसाखळी चोरी-रोधी पथक नियुक्त किया गया है । पुणे में ७ सहस्त्र पुलिसकर्मी कार्यभार संभालेंगे।
५. लालबाग के राजा की सुरक्षा के लिए ५०० से अधिक पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं । मुंबई में ११ सहस्त्र सीसीटीवी कैमरे कार्यरत रहेंगे । चौपाटी पर भी अलग से सीसीटीवी लगाए गए हैं । इसके अलावा ४५० मोबाइल वैन तथा ३५० बीट मार्शल भ्रमण करके पहरेदारी (गश्त) करेंगे ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।