प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से १५ अगस्त के अवसर पर संबोधन

नई दिल्ली – एक समय ऐसा था जब १२५ से अधिक जनपदों में नक्सलवाद की जड़ें गहरी हो चुकी थीं । हमारे आदिवासी क्षेत्र एवं युवा वर्ग माओवाद के जाल में फंसे हुए थे । आज वही नक्सलवाद केवल २० जनपदों तक सीमित रह गया है – ऐसा स्पष्ट वक्तव्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ७९वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए किया ।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत किये गए महत्त्वपूर्ण सूत्र :
१. एक समय ऐसा था जब छत्तीसगढ के बस्तर का नाम आते ही नक्सलवाद, माओवाद, बमविस्फोट एवं बंदूकों की ध्वनि स्मरण होती थी । आज वही बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है, तथा वहां के युवा अब ओलम्पिक में भाग ले रहे हैं । जब सहस्रों युवा ‘भारत माता की जय’ कहते हुए क्रीड़ा क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, तब सम्पूर्ण वातावरण उत्साह से भर जाता है ।
२. एक समय जो क्षेत्र ‘रेड कॉरिडॉर’ (लाल गलियारा) के रूप में जाना जाता था, वह अब विकास का ‘ग्रीन कॉरिडॉर’ (हरित गलियारा) बन गया है ।
३. भारत के मानचित्र में जहां कभी रक्त से सना हुआ लाल क्षेत्र दिखता था, आज वहां हमने संविधान, कानून एवं विकास का तिरंगा फहरा दिया है ।
भगवान बिरसा मुंडा की १५०वीं जयन्ती वर्ष में यह सच्ची श्रद्धांजलि !
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की १५०वीं जयन्ती का वर्ष है । इन आदिवासी क्षेत्रों को नक्सलवाद से मुक्त कर, युवाओं के प्राणों की रक्षा कर हमने बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
भगवान बिरसा मुंडा कौन थे ?
भगवान बिरसा मुंडा (१८७५–१९००) एक क्रान्तिकारी, आदिवासी नेता एवं जननायक थे । उनका जन्म तत्कालीन बंगाल प्रेसिडेन्सी (वर्तमान झारखंड राज्य) में हुआ था । उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक बड़ा आंदोलन संगठित किया था । आदिवासी समाज उन्हें भगवान के रूप में पूजता है ।
संपादकीय भूमिकामोदी शासन ने गत ११ वर्षों में नक्सलवाद पर उत्तम प्रकार से नियंत्रण प्राप्त किया है । ग्रामीण तथा शहरी – दोनों प्रकार के नक्सलवाद पर लगाम कसने का यह प्रयास अभिनंदनीय ही है । निस्संदेह, इस सम्पूर्ण समस्या के मूल में जो साम्यवाद है, उसे १०० से अधिक वर्षों की ‘इकोसिस्टम’ (परिसंस्कृति) का अनुभव है । अतः अब सरकार तथा हिन्दू जनता को कहीं भी रुके बिना, धर्म तथा राष्ट्र के मूल पर आघात करने वाले साम्यवाद का पूर्णतः उन्मूलन करना आवश्यक है ! |
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।