‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर ‘एक्स’ के माध्यम से कहा कि विभाजन अनगिनत भारतीयों के बलिदान, भीषण वेदना एवं अदम्य साहस को स्मरण करने का दिवस है । विभाजन में अपने प्राणों की आहुति देने वालों के स्मरण में, मोदी सरकार २०२१ से १४ अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मना रही है ।
भारत आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से देश के बंटवारे की त्रासदी को याद कर रहा है। यह हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान असंख्य लोगों द्वारा झेले गए दुख और पीड़ा को स्मरण करने का दिन है। यह दिन उनके साहस और आत्मबल को सम्मान देने का भी अवसर है। इन्होंने अकल्पनीय…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2025
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “भारत इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मना रहा है । इतिहास के इस दुखद अध्याय में अनगिनत लोगों की भीषण वेदना को आज स्मरण किया जाता है । यह दिन उनके अदम्य साहस के साथ-साथ अकल्पनीय क्षति का सामना करने एवं पुन: नए सिरे से उठ खडे होने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी है । यह दिन हमें अपने देश में भाईचारे के बंधन को सशक्त करने के हमारे उत्तरदायित्व को स्मरण कराता है ।”
कांग्रेस ने देश का विभाजन करके भारत माता के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई ! – अमित शाह
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “यह देश के विभाजन के पीडितों की भीषण वेदना को स्मरण करने का दिन है । इस दिन कांग्रेस ने देश का विभाजन करके भारत माता के स्वाभिमान को प्रचंड आघात पहुंचाया । विभाजन के कारण हिंसा, शोषण एवं अत्याचार बढे एवं करोडों लोग विस्थापित हुए । देश विभाजन के इस इतिहास एवं भीषण वेदना को कभी नहीं भूलेगा । विभाजन की इस भयावह घटना में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ।”
#PartitionHorrorsRemembranceDay देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बाँटकर माँ भारती के स्वाभिमान को चोट पहुँचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए, और करोड़ों लोगों ने… pic.twitter.com/a6y8Q4lza3
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2025
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
योग शरीर को ४० वर्ष की आयु में २० वर्ष की आयु से भी अधिक लचीला बनाने में सहायक है ! – PM Narendra Modi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने कोल्हापुर एवं पुणे में की २ महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा !
Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Statue : कांग्रेसशासित तेलंगाना में मध्यरात्रि को हटाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ।
Kolhapur Mahalakshmi Devi : १ सहस्र ४४५ करोड रुपए के ‘श्री महालक्ष्मीदेवी मंदिर विकास प्रारूप’ का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों शुभारंभ ।
पंतप्रधान मोदी एक मजबूत व्यक्ति – Donald Trump