कश्मीरी हिंदू सरला भट्ट हत्याकांड में ३५ वर्ष बाद कार्रवाई !

श्रीनगर – १९९० में हुई कश्मीरी हिन्दू महिला सरला भट्ट की हत्या के प्रकरण में विशेष जांच संस्था ने १२ अगस्त को श्रीनगर में ८ स्थानों पर छापे मारे । मैसूमा परिसर में ‘जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ संगठन के प्रमुख यासीन मलिक के घर तथा उसके साथियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने हाल ही में १९९० के दशक में जिहादी आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी हिन्दुओं के विरुद्ध किए गए नरसंहार के प्रकरणों को फिर से खोलने का निर्णय लिया था । इसी निर्णय के अंतर्गत जांच संस्था ने यह कार्रवाई शुरू की है ।
सरला भट्ट की निर्मम हत्या !

परिचारिका के रूप में कार्यरत सरला भट्ट का १९९० में ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के छात्रावास से अपहरण कर लिया गया था । अगले दिन श्रीनगर के सौरा परिसर में गोलियों से छलनी हुआ उनका मृत शरीर मिला था । यह प्रकरण पहले निगिन पुलिस थाने में नोंद किया गया था । बाद में इसे विशेष जांच संस्था को सौंप दिया गया ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु