|

नवीन दिल्ली – पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने वर्तमान में एक पोस्ट में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने बंगाल पर आक्रमण किया था । यह विवादास्पद वक्तव्य केंद्र सरकार द्वारा एन. सी. ई. आर. टी. (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) की पाठ्यपुस्तकों में मुगलों की क्रूरता का वास्तविक चित्र प्रस्तुत करने के निर्णय के पश्चात सामने आया ।
यह सहन न होते हुए सरदेसाई ने मुगलों का पक्ष लेते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज पर आक्षेप किया । वे ‘डेमोक्रेटिक न्यूज़ रूम’ नामक कार्यक्रम में बोल रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को ‘डाकू’ की संज्ञा देते हुए यह भ्रम निर्माण करने का प्रयास किया कि उनके नेतृत्व में बंगाल पर आक्रमण कर लूट की गई थी ।
Rajeep @sardesairajdeep slanders Shivaji Maharaj.
He says “Shivaji raided Bengal. He didn’t differentiate between Hindus and Muslims. He looted all people. Just like Mughals” (Timestamp 1.58).
FOOL,
Shivaji Maharaj never set his foot in Bengal. Neither did Shivaji’s armies. pic.twitter.com/n3F1pelOT4
— True Indology (@TrueIndology) July 19, 2025
इसके पश्चात सामाजिक माध्यमों में तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर सरदेसाई ने ‘बंगाल नहीं, अपितु सूरत’ ऐसा लिखकर संशोधन करने का प्रयास किया, किंतु उन्होंने क्षमा नहीं मांगी ।
सरदेसाई ने संशोधित पोस्ट में लिखा – ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज ने बंगाल पर नहीं, अपितु सूरत पर आक्रमण किया था । वह मुगल साम्राज्य पर प्रहार था ।’’
Correction: Pl note: the great Chatrapati Shivaji Maharaj did NOT raid Bengal But attacked Surat in strategic raids that struck at Mughal power. It was the subsequent Maratha armies which attacked Bengal repeatedly between 1742 and 1751. Apologies for my mistake. (reference…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) July 19, 2025
साथ ही, सरदेसाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उस युग का श्रेष्ठतम शासक कहते हुए उनके युद्धकौशल एवं जनहितकारी निर्णयों की प्रशंसा की ।
संपादकीय भूमिका
|
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !