सुवा (फ़िजी) – प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास एक द्वीपीय देश, फ़िजी के ऐतिहासिक संबुला शिव मंदिर पर आक्रमण करके मंदिर तथा उसके अंदर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया । घटना का वीडियो सामाजिक माध्यम पर प्रसारित हो गया है । इससे वहां के हिन्दू संतप्त हुए हैं । फ़िजी के पूर्व अटॉर्नी जनरल अय्याज़ सैयद खायूम ने कहा, “फ़िजी में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों पर आक्रमण बढे हैं तथा सरकार इसे अनदेखा कर रही है ।” इस प्रकरण में एक २८ वर्षीय आरोपी को बंदी बनाया है । वहां के न्यायदंडाधिकारी न्यायालय ने उसे दो सप्ताह की सजा सुनाई है । फ़िजी के पुलिस आयुक्त ने इस घृणास्पद कृत्य पर अपना रोष व्यक्त किया है । उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने का आवाहन किया है । फ़िजी में २४ प्रतिशत हिन्दू आबादी है ।
हिन्दू समुदाय की आध्यात्मिक भावनाओं को गहरा आघात
फिजी में श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा ने सरकार से पूजा स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने तथा कानून को अधिक कठोर बनाने की मांग की है । श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष धीरेंद्र नंद ने बताया, “फिजी के इस शिव मंदिर के चारों ओर बाड लगी हुई थी । आरोपी बाड़ पर चढ़कर मंदिर में घुस गया । उसने मंदिर के गर्भगृह में स्थित मूर्तियों को खंडित किया । उसने मंदिर की देखभाल के लिए उपस्थित व्यक्ति पर भी आक्रमण किया ।” नंद ने कहा कि इस घटना से हिन्दू समुदाय की आध्यात्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है । वे दुखी हैं ।
आर्य प्रतिनिधि सभा ने भी फिजी में हुई इस घटना की कडी निंदा की है । आर्य सभा ने कहा, “आर्य सभा ऐसी घटनाओं को आपराधिक कृत्य तथा धार्मिक स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों पर आक्रमण मानती है । दूसरों को आपसी सम्मान तथा शांति से रहने देना फिजी की बहुसांस्कृतिक सामाजिक व्यवस्था की नींव है ।”
संपादकीय भूमिकाअगर भारत में हिन्दू मंदिर असुरक्षित हैं, तो विदेशों में उन पर आक्रमण होने पर आश्चर्य क्यों ? |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !