मुंबई – राज्य में वक्फ बोर्ड की ६० प्रतिशत से अधिक भूमि पर अतिक्रमण हो गया है । वक्फ कानून बनने के कारण अब सरकार राज्य की इन भूमियों से भी अतिक्रमण हटाएगी । इसके लिए जी.आई.एस. मैपिंग (जी.आई.एस. मैपिंग अर्थात जानकारी एवं स्थान की जानकारी एकत्रित कर मानचित्र तैयार करने का एक मार्ग) किया जाएगा । इन अतिक्रमित स्थानों को नियंत्रण में लेकर उन पर आवासीय, साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान निर्मित किए जाएंगे । ऐसा समझा जा रहा है कि इससे प्राप्त निधि मुसलमानों के विकास के लिए उपयोग की जाएगी । (‘इसके द्वारा केवल मुसलमान समाज को ही लाभ देने का एकतरफा प्रयास क्यों ? अन्य धर्मियों के विकास के लिए यह निधि क्यों नहीं ?’, ऐसा अब कोई क्यों नहीं कह रहा ? – संपादक) जी.आई.एस. मैपिंग के लिए भाग्यनगर (हैदराबाद) के निजामकालीन दस्तावेजों का आधार लिया जाएगा । अब तक इन सम्पत्तियों के लिए सर्वेक्षण नहीं किया गया है । राज्य में वर्तमान में वक्फ की २३,५६६ सम्पत्तियां पंजीकृत हैं एवं उनका क्षेत्र ३७,३३० हेक्टर है ।

पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !
सनातन धर्म के मूर्तिमान स्वरूप सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन !
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।