
बलरामपुर (उत्तरप्रदेश) – लक्ष्मणपुरी से हिन्दुओं के धर्म परिवर्तन के प्रकरण में बंदीकृत किए गए जलालुद्दीन उर्फ ‘छांगूर बाबा’ का मुख्य उद्देश्य केवल धर्म परिवर्तन करना ही नहीं था, अपितु उत्तरप्रदेश को इस्लामी राष्ट्र बनाना भी था, यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है । इसके पीछे राष्ट्रविरोधी गतिविधियां एवं काले धन का बहुत बडा जाल छिपा हुआ है । छांगूर बाबा की योजना उत्तरप्रदेश के जिलों की जनसंख्या संरचना को परिवर्तित कर वहां इस्लामी राष्ट्र की स्थापना करने की थी, ऐसी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है ।
१. हिन्दू धर्म के प्रति फैला रहा था घृणा !
छांगूर बाबा केवल धर्म परिवर्तन ही नहीं कर रहा था, अपितु वह हिन्दू धर्म के प्रति घृणा भी फैला रहा था । उसका स्वप्न था कि बलरामपुर में एक ‘इस्लामी दवा केंद्र’ तथा मदरसा स्थापित कर वहां से गतिविधियां चलाई जाएं ।
२. मुसलमानों की जनसंख्या बढाने का प्रयास
आतंकवाद विरोधी पथक के अधिवक्ताओं ने न्यायालय में बताया कि यह एक संगठित गिरोह है । ये लोग निर्धन, श्रमिकों, विधवा स्त्रियों को आर्थिक सहायता, विवाह का प्रलोभन अथवा नौकरी का आश्वासन देकर धर्म परिवर्तन करवाते थे । उनका उद्देश्य मुसलमानों की संख्या बढाकर जनसंख्या का समीकरण परिवर्तित करना था ।
| यह भी पढ़ें: UP Chhangur Baba : हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करने के लिए विदेश से १०० करोड रुपए प्राप्त करने वाला ‘छांगुर बाबा’ बंदी बनाया गया ! |
३. मध्य-पूर्व के इस्लामी देशों से आए करोडों रुपये
छांगूर बाबा के ४० बैंक खातों में ₹१०६ करोड मिले । इतना धन कहां से आया ? जांच में यह सामने आया है कि अधिकांश धन मध्य-पूर्व के इस्लामी देशों से आया है । उसके नाम पर करोडों रुपये की २ सम्पत्तियां भी हैं, जिनकी जांच चल रही है ।
४. पुलिस की भूमिका की होगी जांच !
इस प्रकरण में शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है । क्या उन्होंने षडयंत्र अथवा अज्ञानता में इस गिरोह की सहायता की थी, यह पता लगाया जा रहा है ।
५. अवैध भवन तोडा गया !
छांगूर बाबा ने मधपुर नामक स्थान पर एक भव्य भवन का निर्माण किया था । इस भवन के एक भाग में वह स्वयं, उसका परिवार एवं सहयोगी रहते थे, जबकि दूसरे भाग को चिकित्सालय, विद्यालय, महाविद्यालय के नाम पर खाली रखा गया था । वहां १५ सीसीटीवी कैमरे एवं २ हिंसक कुत्ते रखे गए थे । यह भवन अवैध होने के कारण तोड दिया गया है ।
#WATCH | Utraula, Balrampur | Uttar Pradesh administration’s action on the properties belonging to Chhangur Baba continues for the third consecutive day.
He is the alleged mastermind of a religious conversion gang and was arrested by the Uttar Pradesh ATS. pic.twitter.com/SkTVncuiTw
— ANI (@ANI) July 10, 2025
संपादकीय भूमिकाधर्मान्ध मुसलमान हर प्रकार से भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने के प्रयास में लगे हैं, तब भी हिन्दू अब तक सोया हुआ है । ऐसे में हिन्दुओं का आत्मघात निश्चित है । इसलिए अब यह आवश्यक हो गया है कि हिन्दू राजनैतिक दल भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए प्रयास करें । |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया