वारी में घुसे शहरी नक्सलियों की होगी जांच !

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आश्वासन

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निवेदन देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के सतीश सोनार

मुंबई, २ जुलाई (वार्ता) – आषाढी वारी महाराष्ट्र के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन का अत्यंत पवित्र अंग है । यह वारी अनेक शताब्दियों से अविरत रूप से चल रही है । इस वारी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता । वारी में अनेक साम्यवादी, प्रगतिशील विचारधारा वाले, ईश्वर को न मानने वाले ‘अंनिस’ संगठन के लोगों की सहभागिता संदेहास्पद है । इसीलिए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट करके उन्हें इस विषय में निवेदन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने तुरंत उस पर हस्ताक्षर कर ‘सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवार्ई की जाए’, यह आदेश दिया ।

राज्य के गृह राज्यमंत्री (नगर) योगेश कदम से भी हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने भेंट की । इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें भी इस विषय का निवेदन दिया गया । इस पर मंत्री कदम ने ‘मैं राज्य के पुलिस महानिदेशक तथा विभाग के पुलिस महानिरीक्षक से चर्चा करूंगा’, ऐसा आश्वासन समिति को दिया ।

शिवसेना की विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने विधान परिषद में उठाई आवाज !

ईश्वर को न मानने वाले लोगों द्वारा वारी में प्रवेश कर श्रद्धालुओं की बुद्धि भ्रांत करना, तथा उन्हें भगवान से दूर ले जाना, यह हिन्दू धर्म पर आक्रमण है । कुछ शहरी नक्सली विभिन्न संस्थाओं के नाम पर वारी में घुस गए हैं । सरकार को इस बात की गंभीरता से संज्ञान लेकर वारी में घुसे शहरी नक्सलियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग शिवसेना की विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने विधान परिषद में की । ०२ जुलाई के दिन ‘सूचना सुत्रो’ (Point of Information) के अंतर्गत विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने इस विषय की सूचना विधान परिषद में दी ।

इस अवसर पर डॉ. मनीषा कायंदे ने कहा, “आषाढी एकादशी कुछ ही दिन दूर है । पंढरपुर की वारी विश्वप्रसिद्ध है । गरीब वारकरी इस भक्ति यात्रा के माध्यम से पंढरपुर जाते हैं ; परंतु कुछ शहरी नक्सली ‘संविधान वारी’, ‘पर्यावरण दिंडी’, ‘लोकायत’ आदि नामों से वारी में घुस आए हैं । वारी में पथनाट्य करके तथा भाषणों के माध्यम से ये लोग श्रद्धालुओं की बुद्धि भ्रांत करने का प्रयास करते हैं । वारी में घुसे इन शहरी नक्सलियों को सरकार द्वारा रोका जाना चाहिए ।

संतवीर ह.भ.प. बंड्यातात्या कराडकर

संतवीर ह.भ.प. बंड्यातात्या कराडकर ने भी वारी में घुसे नक्सलियों पर कार्रवाई करने हेतु मुख्यमंत्री को निवेदन प्रस्तुत किया है । इन शहरी नक्सलियों पर कार्रवाई करने हेतु इस अधिवेशन में सरकार ‘जन सुरक्षा विधेयक’ लानेवाली है । सरकार को इस प्रकरण की गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए ।”

इस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “वारी में शहरी नक्सलियों का प्रवेश अत्यंत गंभीर विषय है तथा गृह विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दूंगा’,ऐसा आश्वासन दिया ।”