भाजपा द्वारा विरोध :

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ‘दुआरे सरकार’ योजना के अंतर्गत दीघा जगन्नाथ धाम का प्रसाद वितरण कर रही है; परन्तु यह प्रसाद ‘जगन्नाथ मंदिर धाम ट्रस्ट’ से नहीं, अपितु स्थानीय स्तर पर बनाया जा रहा है । यह प्रसाद मुसलमान मिठाई विक्रेताओं द्वारा भी बनवाया जा रहा है, ऐसा सामने आया है ।
रानीनगर में स्थित दीघा जगन्नाथ धाम सांस्कृतिक केंद्र को आपूर्ति करनेवाले ४ विक्रेताओं में से ३ मुसलमान हैं । इस संदर्भ में प्रशासन की अधिसूचना सामने आई है । भाजपा ने इसके विरुद्ध आवाज उठाई है । भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करनेवाला कृत्य है ।
केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के नेता सुकांतो मजुमदार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि, ‘मैं बंगाल के प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि क्या यह अधिसूचना सत्य है ?’
इस अधिसूचना से अब स्थानीय हिन्दुओं में भय उत्पन्न हो गया है । अधिसूचना में अनेक स्थानीय मिठाई की दुकानों के मालिकों के नाम एवं क्रमांक दिए गए हैं एवं सूचीबद्ध की गई ४ मिठाई की दुकानों में से ३ मुसलमानों की हैं । मुसलमान व्यापारियों को भी हिन्दुओं में बांटने के लिए प्रसाद बनाने का ठेका दिया जा रहा है क्या ?’
मिठाई ही नहीं, अपितु डिब्बे भी मुसलमानों से लेना अनुचित !
इससे पूर्व विरोधी पक्ष नेता शुभेंदू अधिकारी ने भी यह सूत्र उठाया था । उन्होंने कहा कि केवल मिठाई खरीदना ही नहीं, अपितु स्थानीय दुकान से मिठाई के डिब्बे खरीदना, यह हिन्दू धर्म का अपमान है ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा