अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर आलोचना 
बरेली (उत्तर प्रदेश) – अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में कहा कि हर महिला तथा पुरुष को योग करना चाहिए । मदरसों तथा मस्जिदों में भी योग करना चाहिए ; परंतु, सूर्यनमस्कार यह सनातन धर्म अर्थात हिन्दुओं का एक मार्ग है, जो इस्लाम के अनुसार हराम है ।

सूर्यनमस्कार का अर्थ है सूरज को देखकर उसकी पूजा करना । ये सभी बातें इस्लाम में वर्जित हैं । इस्लाम में सूर्य की पूजा करना निषिद्ध है; इसलिए हमने सभी को सूर्य नमस्कार करने से मना किया है ।
🧘♂️ “Surya Namaskar is haram in Islam” – Maulana Shahabuddin Rizvi 🇮🇳
The All India Muslim Jamaat chief slams International Yoga Day! 🙄
But if 🇸🇦 Saudi, 🇮🇩 Indonesia & 🇲🇾 Malaysia can embrace Yoga…
Why do hardliners in India object? Just to appear more radical? 🤔
Where are… pic.twitter.com/6StMy3I0lK
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 21, 2025
मौलाना रजवी के इस वक्तव्य पर उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौड़ ने कहा कि इससे अधिक संकीर्ण सोच और कुछ नहीं हो सकती । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक नया विवाद शुरू हो गया है , पर बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते । जिस तरह हमारा सूर्य सत्य है, उसी प्रकार सूर्यनमस्कार भी सत्य है ।
संपादकीय भूमिकाजब सऊदी अरब, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे इस्लामी देश योग दिवस मनाते हैं तथा सूर्यनमस्कार करते हैं, तो भारतीयों (मुस्लिमों ) को हर समय परेशानी क्यों होती है ? धर्मनिरपेक्षतावादी तथा प्रगतिशील लोग यह क्यों नहीं कहते कि वे स्वयं को और अधिक कटु दिखाने के लिए जानबूझकर इसका विरोध कर रहे हैं ? |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न