गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की घटना

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) – यहाँ के राहुल विहार बस्ती में हाल ही में पुलिस ने एक ईसाई पादरी और उसके एक सहयोगी को लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में बंदी बनाया । हर रविवार को यहां एक घर में गुप्त रूप से प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता था । इस समय हिन्दुओं को विभिन्न आकर्षक प्रलोभन देकर उन्हें ईसाई धर्म में धर्मांतरित किया जाता था ।
१. मूल रूप से केरल निवासी पादरी विनोद, साहिबाबाद में रह रहा था । वह प्रेमचंद जाटव, जो पहले से ही धर्मांतरित ईसाई था, के घर में लोगों को बुलाकर ईसाई धार्मिक सभाएं आयोजित करता था ।
२. इस घटना की प्रबल गुप्ता ने पुलिस में सूचना दी थी । इस सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने उस घर पर छापा मारा तथा दोनों को बन्दी बना लिया ।
३. पुलिस अधीक्षक प्रियाश्री पाल ने कहा कि दोनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण प्रतिशोध कानून के अंतर्गत घटना प्रविष्ट की गई है ।
संपादकीय भूमिकाउत्तर प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून होते हुए भी ईसाई पादरी दिनदहाड़े हिन्दुओं का धर्मांतरण कर रहे हैं । ऐसे में यदि कोई कहे कि अब कानून में संशोधन कर मृत्यु दंड ( फांसी) की सजा का प्रावधान किया जाए, तो वह उचित ही होगा । |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न