निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ चलचित्र के ‘टीजर’ में कहा गया वाक्य !
(टीजर अर्थात चलचित्र का संक्षिप्त भाग)

मुम्बई – ‘द कश्मीर फाइल्स’ नामक चलचित्र प्रदर्शित कर चुके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की नई कृति ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही है । इस चलचित्र का ‘टीजर’ हाल ही में प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखकर जनमानस की जिज्ञासा और अधिक बढ गई है ।
१. इस चलचित्र का निर्माण अभिषेक अग्रवाल तथा पल्लवी जोशी ने संयुक्त रूप से किया है । इस चलचित्र में प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी एवं दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है ।
२. इस ‘टीजर’ के साथ यह लिखा गया है, ‘‘कश्मीर ने हमें रुलाया, अब बंगाल हमें डराएगा ।’’
३. १ मिनट २६ सेकण्ड के इस ‘टीजर’ की आरम्भिक पंक्ति है, ‘‘मैं एक कश्मीरी पण्डित हूं… इसीलिए मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि बंगाल एक और कश्मीर बन रहा है ।’’
४. तेज नारायण अग्रवाल तथा ‘आई.एम्. बुद्धा *प्रोडक्शन’* प्रस्तुत यह चलचित्र विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रायलॉजी ’ का एक अंग है, जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ तथा ‘द ताशकन्द फाइल्स’ सम्मिलित हैं ।
५. ‘द बंगाल फाइल्स : राइट टू लाइफ’ यह चलचित्र ५ सितम्बर २०२५ को प्रदर्शित होगा ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओंपर हो रहे अत्याचार के बारे में कश्मीर के पश्चात अब बंगाल की स्थिति पर भी चलचित्र बनाना पड रहा है, इससे यह स्पष्ट होता है कि हिन्दूबाहुल्य देश में भी हिन्दुओं की क्या स्थिति है ? यदि हिन्दुओं ने अब भी कुछ नहीं किया, तो भविष्य में प्रत्येक राज्य के संदर्भ में ऐसा चलचित्र बनाना पडेगा ! |
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Etawah Minor Conversion : उत्तर प्रदेश के इटावा में अल्पवयस्क हिन्दू बालिका को कतर ले जाकर धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र
Bangladeshi infiltrators : बांग्लादेश ने अपनी सीमा में १० घुसपैठियों को प्रवेश देने के भारतीय प्रयास का विरोध किया l