|
(जीडीपी का अर्थ है ग्रॉस डोमेस्टिक प्रॉडक्ट, अर्थात् सकल देशांतर्गत उत्पादन)

बीजिंग (चीन) – चीन विश्व का सबसे बडा ऋण वसूल करने वाला देश बन गया है । ऑस्ट्रेलिया की शोध संस्था ‘लोवी इन्स्टिट्यूट’ के अनुसार, चीन वर्ष २०२५ तक विकासशील देशों से लगभग ₹३ लाख करोड की वसूली करेगा । इनमें से भी ७५ सबसे गरीब देश लगभग ₹२ लाख करोड की राशि चीन को लौटाएंगे । वर्तमान में विकासशील देशों पर चीन का कुल ऋण ₹९४ लाख करोड है । साथ ही ४२ देशों पर उनकी सकल देशांतर्गत उत्पादन (जीडीपी) के १० प्रतिशत से अधिक का ऋण चीन का है । चीन के दबाव के कारण इन देशों में स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसे क्षेत्र संकट में आ गए हैं ।
ऋण की राशि न चुका पाने पर प्राकृतिक संसाधनों या संपत्तियों को गिरवी रखने की कठोर शर्तें रखी गई हैं । श्रीलंका, वेनेजुएला और अंगोला जैसे देशों में ऐसा किया गया है । ये देश विकास की दिशा में अग्रसर होने के स्थान पर अब संसाधनों का उपयोग कर चीनी ऋण चुका रहे हैं ।
चीन के ऋण का ऐसा है शिकंजा !
१. विकासशील देश चीन को ऋण चुकाने की लहर से संघर्ष कर रहे हैं ।
२. चीन की आक्रामक ऋण नीति ‘बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव’ परियोजना से प्रारंभ हुई । राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने वर्ष २०१३ में इसका आरंभ किया । इस परियोजना से १५० देश जुड चुके हैं । वैश्विक ‘जीडीपी’ में इन देशों की भागीदारी ४० प्रतिशत है ।
३. वर्ष २०१७ में ही चीन ‘विश्व बैंक’ और ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ को पीछे छोडते हुए विश्व का सबसे बड़ा ऋणदाता बन गया ।
४. ५३ देशों के लिए चीन सबसे बडा ऋणदाता देश है ।
चीनी ऋण से देशों की आर्थिक कमर टूटी !
१. वर्ष २०२२ तक कुल चीनी ऋण में से ६० प्रतिशत ऋण आर्थिक संकट में फंसे देशों को दिया गया । वर्ष २०१० में यह आंकडा केवल ५ प्रतिशत था । चीन द्वारा दिए गए ऋण पर ब्याज दरें ४.२ से ६ प्रतिशत तक हैं । वहीं आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन की दर केवल १.१ प्रतिशत है । अधिक ब्याज दर के कारण कई देशों को ऋण चुकाने में कठिनाई हो रही है ।
२. पाकिस्तान : वर्ष २०२४ में चीन ने पाकिस्तान में ₹१७ हजार करोड का निवेश किया तथा ऋण अवधि को भी बढा दिया ।
३. अंगोला : अफ्रीकी देश अंगोला ने मार्च २०२४ में चीन के साथ मासिक किश्तों को कम करने पर सहमति बनाई ।
४. श्रीलंका : वर्ष २०२२ में श्रीलंका ऋण चुकता न कर सका और ‘डिफॉल्टर’ बन गया । परिणामस्वरूप उसे अपना हम्बनटोटा बंदरगाह ९९ वर्षों के पट्टे पर चीन को देना पड़ा ।
५. झांबिया : वर्ष २०२० में झांबिया ऋण भुगतान में विफल रहा । ऋण पुनर्गठन पर चर्चा जारी है ।
६. लाओस : यह देश आर्थिक दबाव में है । उसका ऋण उसकी ‘जीडीपी’ से भी अधिक हो गया है ।
संपादकीय भूमिकागरीब देशों की विवशता का लाभ उठाने वाला कपटी चीन ! इस माध्यम से चीन विश्व में भू-राजनीतिक रूप से अपना प्रभुत्व स्थापित कर अमेरिका को भी चुनौती दे रहा है । चीन और अमेरिका से भारत को सावधान रहना ही हितकारी है । |
Saudi Crude Oil : सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में की कटौती
China Bribery Case : ३० वर्षों में ३ सहस्र करोड रुपये की रिश्वत लेने वाले चीन के पूर्व अधिकारी को फांसी का दंड
भूमि क्रय के व्यवहार में छल करने वाली मुसलमान महिला को बंदी बनाया गया
E-Rickshaws : सड़कों पर चल रही ई-रिक्शाओं को बंद करने वाले चीनी मोबाइल ऐप्स को सरकार ने हटाया ।
Indra Nooyi : भारत की प्रगति मंद गति से ; परंतु वहां लोकतंत्र होना, यह एक अच्छी बात !
Arunachal Pradesh Intrusion : अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ नहीं हुई है – भारतीय सेना का स्पष्टीकरण