पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शरीफ को मूर्ख बनाया

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किये जाने के बाद उन्होंने २५ मई की रात को एक भोज का आयोजन किया । इस भोज में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, नेता बिलावल भुट्टो और अन्य राजनेता तथा सेना अधिकारी उपस्थित हुए । इस अवसर पर असीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शरीफ को एक छायाचित्र भेंट दिया । इस छायाचित्र को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भारत को दी गई पाकिस्तान की कथित प्रतिक्रिया बताया गया था ; अत: यह बात सामने आई है कि यह छायाचित्र प्रत्यक्ष में ५ वर्ष पुराना है और वह भी चीनी सेना का है । इसको लेकर अब सामाजिक माध्यम पर मुनीर की आलोचना हो रही है ।
मुनीर ने जो छायाचित्र दिया था वह १८ अगस्त २०१८ का है । चीनी सेना के ७४ वें ग्रुप के अंतर्गत ‘पीएचएल- ०३ लॉन्ग रेंज रॉकेट सिस्टम’ द्वारा कई रॉकेट दागे गए । यह उसी कार्रवाई का छायाचित्र है।
संपादकीय भूमिकादुनिया पाकिस्तानी सेना और सरकार के वैचारिक दिवालियापन को देख रही है , जो भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के द्वारा पाकिस्तान को कुचलने के बाद भी अपनी जीत का जश्न मना रही है ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
China Bribery Case : ३० वर्षों में ३ सहस्र करोड रुपये की रिश्वत लेने वाले चीन के पूर्व अधिकारी को फांसी का दंड
Indian Map Mischief : बांग्लादेश ने भारत का अनुचित मानचित्र (नक्शा) दिखाया !