यूक्रेन पर सबसे बड़े आक्रमण के पश्चात अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्यक्त किया रोष

वॉशिंगटन (अमेरिका) – रूस ने २४ मई की रात्रि यूक्रेन पर गत ३ वर्षों में सबसे बडा आक्रमण किया । रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव शहर पर ३६७ शस्त्रों से आक्रमण किया । उसमें ९ बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र, ६० क्रूज प्रक्षेपास्त्र एवं २९८ ड्रोन सम्मिलित थे । इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ मेरे सदैव अच्छे संबंध रहे हैं; परन्तु उनके साथ कुछ तो हुआ है; क्योंकि वे पूर्ण रूप से पागल हो गए हैं । यूक्रेन के शहरों पर बिना कारण प्रक्षेपास्त्र एवं ड्रोन दागे जा रहे हैं । मैंने हमेशा कहा है कि, उन्हें संपूर्ण यूक्रेन चाहिए । केवल उसका एक भाग नहीं । अब संभवतः ऐसा ही होता हुआ भी सिद्ध हो रहा है; परन्तु यदि रूस ने वैसा किया, तो वह रूस के पतन का कारण सिद्ध होगा ।
१. रूस ने दावा किया है कि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने २० मई के दिन कुर्स्क का भ्रमण किया । इस काल में यूक्रेन के वायुसेना ने पुतिन के हेलिकॉप्टर पर ४६ ड्रोन द्वारा आक्रमण किया; परन्तु हमने सभी ड्रोन गिरा दिए । हम एक ही समय अनेक ड्रोन से लडे एवं राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की ।
२. कुर्स्क में गत वर्ष अगस्त में यूक्रेन की सेना ने अचानक आक्रमण किया एवं १ सहस्र १०० वर्ग किलोमीटर का प्रदेश अपने नियंत्रण में ले लिया था । दूसरे महायुद्ध के पश्चात पहली बार किसी विदेशी सेना ने रूस की भूमि पर आक्रमण किया था ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा