
तिरुपति (आन्ध्रप्रदेश) – यहां के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थान के कल्याण मण्डपम् परिसर में एक मुसलमान व्यक्ति ने गोल टोपी पहनकर नमाजपाठ किया, ऐसा एक वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है । इस घटना से भक्तों में रोष व्याप्त हो गया है । तिरुपति तिरुमला देवस्थान मण्डल की सतर्कता शाखा ने त्वरित इस प्रकरण की सूचना प्राप्त होने पर जांच आरम्भ की है । संबंधित व्यक्ति की पहचान करने के लिए सीसीटीवी का चित्रण देखा जा रहा है । साथ ही उसके वाहन का पंजीयन क्रमांक पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है । स्थानीय व्यक्ति से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी ने नमाजपाठ किया था ।
प्राप्त विवरण के अनुसार आरोपी मुसलमान युवक व्यवसाय से वाहन चालक है, और वह हिन्दू भक्तों के समूह के साथ तिरुमला पहुंचा था । अवसर मिलते ही वह तिरुमला कल्याण मण्डपम् संकुल के पुजारी संघ परिसर में नमाजपाठ करने हेतु बैठ गया । वह लगभग १० मिनट तक नमाजपाठ करता रहा, और वहां उपस्थित एक स्थानीय व्यक्ति ने सम्पूर्ण घटना का चित्रण कर लिया ।
क्या कोई हिन्दू किसी मस्जिद में धार्मिक कृत्य कर सकता है ? – भारतीय जनता पार्टी का प्रश्न
भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की तीव्र निन्दा की है । भाजपा ने कहा कि यह हिन्दुओं की भावनाओं का अपमान है । क्या कोई हिन्दू मस्जिद में जाकर हिन्दू धार्मिक कृत्य कर सकता है और यदि करता, तो क्या धर्मनिरपेक्ष समुदाय मौन रहता ?
संपादकीय भूमिकायह हिन्दुओं के लिए लज्जास्पद है ! अगर ऐसा चलता रहा, तो कल जिहादी आतंकवादी भी मन्दिर परिसर में छिपकर घातक कृत्य कर सकते हैं, और हिन्दुओं को इसकी सूचना भी नहीं मिल पाएगी ! हिन्दू मन्दिरों की सुरक्षा से संबंधित यह एक घातक लापरवाही है ! |
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।