सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ८३वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में…

मुंबई – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के ८३वें जन्मोत्सव तथा सनातन संस्था के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में गोवा में १७ से १९ मई की अवधि में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया है । पूरे देश के विभिन्न मान्यवरों को इस महोत्सव का निमंत्रण दिया गया है ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया है । इस समय सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक, हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य के संगठक श्री. सुनील घनवट एवं भाजपा के विधायक डॉ. परिणय फुके भी उपस्थित थे ।
अ. महोत्सव की स्वागत समिति के सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने देहली में रक्षा राज्यमंत्री श्री. संजय सेठ को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण दिया । श्री. सेठ ने महोत्सव में उपस्थित रहने की बात कही । इस अवसर पर श्री. कार्तिक साळुंके एवं श्री. श्रीराम लुकतुके उपस्थित थे ।

आ. श्री. कार्तिक साळुंके एवं श्री. नरेंद्र सुर्वे ने देहली में ‘सुदर्शन वाहिनी’ के संपादक डॉ. सुरेश चव्हाणके को महोत्सव का निमंत्रण दिया । उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की बात कही ।

अयोध्या के श्री गणेश्वरशास्त्री द्रविड गुरुजी को शंखनाद महोत्सव का निमंत्रण !![]() सांगली (महाराष्ट्र) – अयोध्या की रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालनेवाले श्री गणेश्वरशास्त्री द्रविड गुरुजी के हस्तों तासगांव (जिला सांगली) के श्री दुर्गादेवी मंदिर का कलशारोहण समारोह संपन्न हुआ । इस अवसर पर सनातन के साधकों ने उन्हें गोवा में होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण दिया । उस समय उन्होंने साधकों से कहा, ‘मैं १८ मई को शंखनाद महोत्सव में आऊंगा ।’ |

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस