कर्नाटक में कांग्रेस के प्रवक्ता एम. लक्ष्मण का देश और हिन्दू विरोधी बयान !

मैसूर (कर्नाटक) – पहलगाम में मुसलमानों ने कई लोगों की जान बचाई । वहां किसी को भी धर्म पूछकर नहीं मारा गया । केवल मुसलमान-मुसलमान कहकर भाजपा झूठा प्रचार कर रही है, ऐसा बयान कांग्रेस के प्रवक्ता एम. लक्ष्मण ने यहां दिया ।

लक्ष्मण ने आगे कहा कि
१. देशवासियों का खून बहाकर सत्ता प्राप्त करना, यह भाजपा की आदत बन गई है । जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन वहां सेना और पुलिस क्यों नहीं थी ? इसके पीछे कोई अलग उद्देश्य है । इसकी अंतरराष्ट्रीय संस्था से जांच होनी चाहिए । (यही कांग्रेस सत्ता में रहते हुए मुंबई पर २६ नवंबर २००८ के आतंकवादी हमले के षडयंत्र में शामिल थी और उसे हिन्दू आतंकवादी हमला बताने की कोशिश की गई । लेकिन कसाब जिंदा पकडा गया और कांग्रेस का षडयंत्र नाकाम हो गया, ऐसा जो दावा किया जा रहा है, उसकी जांच कर जानकारी केंद्र की भाजपा सरकार को देश की जनता के सामने रखना अब आवश्यक है ! – संपादक)

२. हिन्दू और मुसलमानों के बीच फूट डालकर चुनाव जीतना ही भाजपा का उद्देश्य है । ‘सभी मुसलमान आतंकवादी हैं’, ऐसा दर्शाने का प्रयास चल रहा है, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया । (सभी मुसलमान आतंकवादी हैं, ऐसा कोई नहीं कहता; लेकिन जो आतंकवादी मुसलमान हैं, उन्हें कांग्रेस कभी मुसलमान आतंकवादी क्यों नहीं कहती ? इसका उत्तर लक्ष्मण को देना चाहिए ! – संपादक)
(और इनकी सुनिये) – ” ४ पेडो पर गोलीबारी कर भाजपा ने उसे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कहा !”
“ ४ पेडो पर गोलीबारी कर भाजपा ने उसे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बताया । इस प्रकार जनता को मूर्ख बनाना ही भाजपा का काम है,” ऐसा आरोप भी लक्ष्मण ने लगाया । (इस आरोप को लक्ष्मण सिद्ध करें, अन्यथा केंद्र सरकार को उनके विरुद्ध मामला प्रविष्ट करना चाहिए ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाएम. लक्ष्मण के विरुद्ध तुरंत देशद्रोह का मामला प्रविष्ट कर उन्हें बंदी बनाया जाए और उन पर त्वरित न्यायालय में केस चलाकर आजीवन कारावास का दंड दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रयास करना चाहिए । तभी जिहादी आतंकवाद समर्थक और हिन्दू विरोधी कांग्रेसियों की अक्ल ठिकाने पर आएगी ! |
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !