साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार के सराहनीय प्रयास

मुंबई – महाराष्ट्र सरकार साइबर धोखाधड़ी के प्रकरणों की जांच में तेजी लाने तथा भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है । साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में ५० साइबर पुलिस थाने स्थापित किये गए हैं । जिला तथा कमिश्नर स्तर पर भी साइबर प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं । कार्यान्वित हुई प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है । महाराष्ट्र साइबर सुरक्षा परियोजना को वैश्विक स्तर पर अत्याधुनिक तथा क्रांतिकारी पहल के रूप में आरंभ किया गया है ।
१. जनवरी से दिसंबर २०२४ तक महाराष्ट्र साइबर कार्यालय को ३ लाख ३२ हजार ५३८ शिकायतें मिलीं ।
२. साइबर अपराधों में धोखाधड़ी की ४४०.३७ करोड़ रुपये की राशि बचाई गई है ।
३. वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में तुरंत शिकायत प्रविष्ट कराने के लिए वेबसाइट http://cybercrime.gov.in और टोल फ्री नंबर १९३० पर विकल्प उपलब्ध कराया गया है ।
४. राज्य में साइबर अपराध के कुल १,९३७ मामले सुलझाए गए हैं, जिनमें से १,९६७ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
५. महाराष्ट्र साइबर के पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया है कि अगले ५ वर्षों में ५,००० पुलिस अधिकारियों को साइबर जांच एवं निवारक उपायों में प्रशिक्षित किया जाएगा ।
संपादकीय भूमिकानागरिकों को यह भी समझना चाहिए कि बंदी बनाए साइबर अपराधियों के विरुद्ध क्या कठोर कार्रवाई की गई ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !