|
नई दिल्ली – केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण को सूचित किया है कि प्रयागराज में हाल ही में हुए महाकुंभ पर्व के दौरान नदियों का पानी स्नान के लिए उपयुक्त था । बोर्ड ने अपनी पिछली रिपोर्ट में कहा था कि गंगा और यमुना नदियों के पानी में मानव मल से प्राप्त बैक्टीरिया की उच्च मात्रा पाई गई थी; लेकिन एक नई रिपोर्ट कहती है कि सांख्यिकीय विश्लेषण के अनुसार संगम का पानी स्नान के लिए उपयुक्त था ।
बोर्ड ने कहा कि नदी के पानी के नमूनों में विविधता के कारण सांख्यिकीय विश्लेषण किया गया । विभिन्न तरीकों का उपयोग करके एक ही स्थान से अलग-अलग तिथियों पर तथा एक ही दिन अलग-अलग स्थानों से जल के नमूने लिए गए । इसलिए, नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नदी के पानी की समग्र गुणवत्ता इसमें परिलक्षित नहीं हुई । बोर्ड ने २८ फरवरी को इस रिपोर्ट को अनुमति दे दी ।
‘जर्मन शेफर्ड’ के नाम से प्रसिद्ध यूट्यूबर (यूट्यूब चैनल चलाने वाले व्यक्ति) ध्रुव राठी ने महाकुंभ मेले के अंतिम समय में एक वीडियो बनाया था, जिसमें बताया गया था कि ‘संगम स्नान का पानी अत्यधिक हानिकारक है’ (यह विषैला है)। राठी ने यह कह कर हिन्दुओं को मूर्ख बनाने का प्रयास किया था कि नहाने का पानी बहुत खराब है । उसके वीडियो को १० दिनों में १ करोड ३० लाख लोगों ने देखा ।
संपादकीय भूमिकाकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली रिपोर्ट का लाभ उठाते हुए ध्रुव राठी जैसे कट्टर हिन्दू द्वेषियों ने महाकुंभ पर्व व्यवस्था को अप्रभावी और जनविरोधी बताने की प्रयास किया । अब इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर यह पूरी कंपनी कहे कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भाजपा-अनुकूल हो गया है; लेकिन हिन्दुओं को अब उन हिन्दू द्वेषियों से उत्तर मांगना चाहिए जिन्होंने अपनी पिछली आलोचनाओं के माध्यम से हिन्दुओं की आस्था को कुचलने का महापाप किया था ! |

Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !