पुणे – ‘‘गंगा नदी स्वच्छ होनेवाली है, यह घोषणा मैं राजीव गांधी के कार्यकाल से सुनता आ रहा हूं । हमारे दल के नेता बाळा नांदगावकर मेरे लिए कुंभपर्व से गंगाजल लेकर आए थे । मैंने उनसे कहा, ‘‘मैं वह पानी नहीं पिऊंगा ।’’ उस नदी में न जाने कितने लोग स्नान कर रहे थे, तो ऐसा पानी कैसे पीया जाए ? देश की एक भी नदी स्वच्छ नहीं है, यह स्थिति है तथा हम नदी को माता मानते हैं । आप विश्वास एवं अंधविश्वास के मध्य का अंतर जान लीजिए ।’’ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने यह वक्तव्य दिया । मनसे की १९ वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन में वे ऐसा बोल रहे थे । गंगा नदी का अनादर करने को लेकर सभी स्तरों पर राज ठाकरे की आलोचना की जा रही है ।
MNS Chief Raj Thackeray disrespects the sacred Ganga snan at #Mahakumbh 🌊 🏞️
“No river in our country is truly clean, yet we call it our mother. Come out of superstition and use your heads properly” Thackeray remarked
🕉️ The Ganga snan holds immense significance in Hindu… pic.twitter.com/HWPBE1wHy4
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 9, 2025
गंगाजी की परीक्षा न लें ! – आचार्य महामंडलेश्वर श्री महंत सुधीरदास महाराज, नासिक

तीर्थाें की अथवा गंगाजी की परीक्षा नहीं करनी चाहिए । गंगा नदी के विषय में इस प्रकार अनादरपूर्ण टिप्पणी कर स्वयं को आधुनिकतावादी दिखाना अनुचित है ।
🚨 Raj Thackeray’s remarks on #Mahakumbh and Ganga mata are entirely inappropriate and deserve strong condemnation. He has insulted the faith of 65 crore devotees!
– Acharya Mahamandaleshwar Shri Mahant Sudhirdas Maharaj, Nashik @mahantpt03🛕 No one should question the holiness… pic.twitter.com/08777L0Yu9
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 9, 2025
गंगास्नान करना अंधविश्वास नहीं है ! – गिरीश महाजन, मंत्री, महाराष्ट्र

कुंपर्व में गंगास्नान करना अंधविश्वास नहीं, अपितु आस्था ही है । यह अनेक वर्षाें से चली आ रही है, जिसे धार्मिक अधिष्ठान प्राप्त है ।
राज ठाकरे के द्वारा श्रद्धालुओं की श्रद्धा का अनादर ! – प्रवीण दरेकर, विधायक, भाजपा

राज ठाकरे का यह वक्तव्य श्रद्धालुओं का अनादर करनेवाला है । हिन्दू धर्मी देवताओं के प्रति आस्था रखनेवाला है; हम पत्थर को भी देवता मानते हैं; अतः अन्यों की आस्था का अनादर न करें ।
प्रत्येक व्यक्ति की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए !- विधायक राम कदम, भाजपा

आरोप लगाने से पूर्व राज ठाकरे विचार करें । स्वयं घर में बैठकर ऐसा बोलना अनुचित है । प्रत्येक व्यक्ति की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दू धर्म में गंगास्नान का अनन्यसाधारण महत्त्व है । ऐसा होते हुए भी राज ठाकरे के इस वक्तव्य ने करोडों हिन्दू धर्मियों की भावनाएं आहत हुई हैं ! |

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न