( और इनकी सुनिए ….) ‘श्री शिव प्रतिष्ठान हिन्दुस्तान के कार्यकर्ता ‘हिन्दू आतंकवादी’ हैं ! – शरद पवार गुट के प्रवक्ता विकास लवांडे

राष्ट्रवादी कांग्रेस दल  के शरद पवार गुट के प्रवक्ता विकास लवांडे का हिन्दू-द्वेष !

राष्ट्रवादी कांग्रेस दल के शरद पवार गुट के प्रवक्ता विकास लवांडे

मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस दल के शरद पवार गुट के प्रवक्ता विकास लवांडे ने श्री शिव प्रतिष्ठान हिन्दुस्तान के कार्यकर्ताओं को हिन्दू आतंकवादी’ कहा है । यूट्यूब वाहिनी ‘सत्याग्रही’ पर प्रसारित एक लघु चलचित्र में इसका उल्लेख किया गया है । उन्होंने लघु चलचित्र  का शीर्षक दिया, ‘धर्मांतरण के लिए प्रलोभन और रायगढ में तालिबान प्रशिक्षण शिविर’। उन्होंने लघु चलचित्र में कहा है कि किसी को  सद्सद्विवेकबुद्धी का उपयोग नहीं करना चाहिए । इसलिए, वे आतंकवाद के आवेश में रहते हैं । शिव छत्रपति के गढ एवं दुर्गों के संबंध में अभियान चला रहे हैं , उससे यह विदित होता है कि इन्हे कोर्इ भडका रहा है । यह हिन्दुओं को आतंकवादी बनाने की एक पद्धति है ।

हिन्दूत्ववादी कभी आतंकवादी नहीं बन सकते ! – अनंत करमुसे, कार्यकर्ता, श्री शिव प्रतिष्ठान हिन्दुस्तान

सत्ता से बाहर होने पर पवार के सहयोगी इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि वे समाज का विभाजन कैसे कर सकते हैं । ऐसे खोखले आरोपों को अनसुना किया जाना चाहिए; क्योंकि हिन्दूत्ववादी कभी आतंकवादी नहीं बन सकते । आदरणीय भिडे गुरुजी द्वारा निर्माण किए गए कार्यकर्ता देशभक्ति से परिपूर्ण है ।

चुनावों में लोगों द्वारा अस्वीकार किये जाने से पेट में दर्द हो रहा है ! – शांतनु खेडकर, सदस्य, राज्याभिषेक समारोह संगठन, ठाणे

वैचारिक रूप से हीन विचारों के दबाव में बिना किसी जानकारी के ऐसा वक्तव्य  देना पूर्णरूप से अस्वीकार है । लवांडे को शीघ्राति शीघ्र शिव तपस्वी श्री संभाजीराव भिडे गुरुजी से क्षमा याचना करनी चाहिए । शिव तपस्वी गुरुजी के संबंध में कुछ कहने की इनकी योग्यता ही नहीं है, जिन्होंने देश और धर्म के लिए अपनी जाति और पंथ को भूलकर छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के वास्तविक विचारों और वास्तविक  इतिहास को महाराष्ट्र के सभी युवाओं तक पहुंचाने के लिए अपने जीवन का पल-पल व्यतीत किया है । महाराष्ट्र में उन्हें लज्जास्पद हार स्वीकार करनी पडी; क्योंकि लोगों ने नकार कर दिया। वह बहुधा इसलिए ऐसा वक्तव्य दे रहे हैं इस तथ्य से उनका पेट दर्द  हो रहा है ।

क्षमा याचना करें अन्यथा, उन्हें सबक सिखाया जाएगा ! – अभय जगताप, कोंकण प्रांत संयोजक, शिवशंभु विचार मंच

विकास लवांडे यह कहने का साहस किसके दम पर कर रहे हैं, यह बताने की आवश्यकता  नहीं है । वैचारिक दिवालिया हो चुके इन दरिद्रों को भूलना नहीं चाहिए क्यों कि ये शिवभक्तों को चुनौती दे रहे हैं । यदि आप करोडों शिव भक्तों के पूज्य भिडे गुरुजी और श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में असभ्य भाषा में बात करेंगे तो आपको महाराष्ट्र में भ्रमण करना कठिन हो जाएगा ।

छत्रपति शिवाजी महाराज के स्पर्श से पवित्र हुए ये किले हमारे लिए तीर्थस्थल के समान हैं । यदि आप अभियान के अवसर पर वहां जाने वालों को ‘हिन्दू आतंकवादी’ कहकर संबोधित करेंगे तो यह कदापि सहन नहीं किया जाएगा । यदि विकास लवांडे दो दिन में क्षमा याचना नहीं करते हैं तो सभी शिव शंभू भक्त इस तरह की कृति के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेंगे ।

संपादकीय भूमिका 

  • नई देहली : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अभिलेख में ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द नहीं है । इसके विपरीत, तदनंतर ज्ञात हुआ कि ‘सूचना का अधिकार’ से कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि ‘इस्लामिक आतंकवाद’ शब्द अस्तित्व में है । इस प्रकरण में सार्वजनिक रूप से  हिन्दुओं पर ऐसे आरोप लगाने वाले विकास लवांडे पर कार्रवाई होनी चाहिए !
  • हिन्दुओं को नीचा दिखाने वाले राष्ट्रवादी  कांग्रेस दल के शरद पवार गुट को चुनाव में हिन्दुओं ने घर में बिठा दिया । तथापि यदि इस दल के कार्यकर्ता और नेता नहीं माने तो हिन्दुओं को इस दल का राजनीतिक अस्तित्व ही समाप्त कर देना चाहिए !