ठाणे – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सभ्य होता है । विरोधी दल वाले कितना भी आरोप लगाएं, वे उन्हें कभी बुरा नहीं कहते । प्रधानमंत्री मोदी प्रातः उठते हैं, योगासन करते हैं और काम में लग जाते हैं । योगी आदित्यनाथ में मुझे मेरी प्रतिमा दिखाई देती है । उनमें धैर्य है । इसलिए, मुझे राजनीति में योगी और मोदी पसंद है, ये विचार ज्येष्ठ गायिका आशा भोसले ने व्यक्त किए हैं । वे, स्वातंत्र्यवीर सेवा प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित आनंदोत्सव संगीत समारोह में बोल रही थीं । इस कार्यक्रम में उनका विशेष साक्षात्कार लिया गया था । इस अवसर पर उपस्थित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्म दिवस पर ‘एकनाथ तूू…लोकनाथ तू’ इस गीत का अनावरण आशा भोसले के हाथों हुआ । इसके पश्चात अभिनेता अभिजीत खांडकेकर / खांडेकर ने आशा भोसले का साक्षात्कार लिया । यह साक्षात्कार सुनने के लिए बड़ी संख्या में ठाणे निवासी उपस्थित थे ।
आशा भोसले ने कहा,
१. बालासाहेब ठाकरे मेरे प्रिय राजनेता थे । जीवन के अंतिम क्षणों तक उनसे मेरी मैत्री रही । बालासाहेब ने शिवसेना का गठन किया । यह कार्य अब एकनाथ शिंदे कर रहे हैं । एकनाथ शिंदे साहस के साथ आगे आए और यशस्वी हुए । उन्हें मेरा आशीर्वाद है । शिंदे अच्छा कर्म कर रहे हैं; अच्छा कार्य करनेवाले समाप्त नहीं होते ।
२. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भी मुझे प्रिय हैं । राज ठाकरे की बोलने की शैली अच्छी है । देवेंद्र फडणवीस भी मेरे प्रिय नेता हैं । उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर से मेरी भेंट को मैं अपना सौभाग्य समझती हूं ।

Modi NEET Paper Leak : प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए – प्रधानमन्त्री मोदी
Delhi Congress Protest : प्रधानमंत्री मोदी के आवास के सामने कांग्रेस का आंदोलन ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध