
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में पुनः एक बार हिंसा की चिंगारी भडक उठी है । देश के २४ से अधिक जिलों में निदर्शकों द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अवामी लीग पार्टी के नेताओं के घरों पर आक्रमण किया तथा उन्हें जलाया गया हैं । बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान ‘बंगबंधु’ के भीत-चित्र नष्ट किए गए हैं । दो दिन पूर्व आरंभ हुई आगजनी की घटना रुकने का नाम लेती हुए नहीं दिखाई देती ।
१. ५ फरवरी की रात्रि शेख हसीना के ऑनलाइन भाषण के समय हिंसा भडक उठी । अवामी लीग के नेता शेख सलीम के ढाका स्थित घरको आग लगाई गई ।
२. शेख मुजीबूर रहमान का धनमोंडी-३२ स्थित निवासस्थान जलाया गया । साथ ही नोआखाली स्थित आवामी लीग के मुख्य सचिव एवं पूर्व मंत्री ओबैदुल कादर के घर पर निदर्शकों ने आक्रमण किया । घर के सामने खडे एक चार-पहिया वाहन को भी जलाया गया ।
३. बाघा उपजिले के चाकासिंगा मोहल्ले में निदर्शकों की एक टोली ने पूर्व विदेश राज्यमंत्री शहरयार आलम के तीन मंजिलवाले घरको जलाया ।
लोगों की एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को तैयार ! – अंतरिम सरकारकहा जाता है कि मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार द्वारा देशभर में हो रही तोडफोड की एवं आगजनी की घटनाओं का तीव्र निषेध किया था । सरकार ने कहा है कि वह लोगों की एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को तैयार हैं । (लोगों में शेख हसीना की ‘अवामी लीग’ पार्टी एवं उनके नेता-कार्यकर्ताओं के साथ ही अल्पसंख्यक हिन्दुओं की कोई गिनती नहीं, यही सच्चाई है ! – संपादक) |
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !