१ व्यक्ति गिरफ्तार, ३ फरार
अहिल्यानगर – कर्जत तहसील के येसवडी और राशीन शिवार क्षेत्र में २ पशुवधगृहों पर स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस ने छापा डाला । इस छापे से ६ लाख ४५ हजार रुपए मूल्य के २१ गोवंशीय पशु छुड़ाए गए । १ आरोपी को बंदी बनाया गया है और ४ लोगों के विरुद्ध कर्जत पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं । येरवडी गांव की सीमा में प्रमोद सालवे के करकट के गोठा पर छापा डालने पर वहां ठूंस कर रखे गए १३ जीवित गोवंशीय पशु मिले । इस प्रकरण में इरफान कुरेशी, बबलू कुरेशी और प्रमोद सालवे के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है । (प्रमोद सालवे के घर में गोवंश को ठूंस कर रखा जाना अत्यंत लज्जाजनक है ! गोवंश की हत्या के लिए यदि धर्मांधों को सालवे जैसे हिन्दू सहायता करते हैं, तो इससे अधिक कष्टदायक घटना दूसरी नहीं ! – संपादक) घटनास्थल से ३ लोग भाग गए हैं । राशीन गांव के कुरेशी मोहल्ला में छापा डाल कर वसीम कुरेशी के चंगुल से ८ गोवंशीय पशुओं को छुड़ाया गया । कुरेशी को बंदी बनाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया है । (धर्मांधों को गोवंश हत्याबंदी कानून का भय नहीं है; इसीलिए वे खुलकर गोहत्या करने का दुस्साहस करते हैं ! ऐसी घटनाएं रोकने के लिए धर्मांधों को कठोर दंड देने की व्यवस्था करना आवश्यक है । – संपादक)

वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !