|

प्रयागराज – उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी मंत्री परिषद के लगभग सभी मंत्रियों ने २२ जनवरी को पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया । उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गंगापूजन कर गंगाजी की आरती उतारी ।

उससे पूर्व सवेरे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संगम क्षेत्र में राज्य के मंत्री परिषद की बैठक संपन्न हुई । मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की संगम क्षेत्र में संपन्न यह दूसरी बैठक थी । इससे पूर्व वर्ष २०१९ में संपन्न अर्धकुंभ के समय संगम क्षेत्र में मंत्री परिषद की बैठक ली गई थी । इस बैठक में उन्होंने व्यवसाय, शिक्षा, कौशल विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के संदर्भ में अनेक नीतिगत निर्णय लिए । इसके साथ ही मंत्री परिषद ने योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्त्वाकांक्षी ‘गंगा शीघ्रगति महामार्ग’ परियोजना को सहमति दी । यह महामार्ग प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी एवं चंदौली के मार्ग से गाजीपुर तक बनाया जाएगा । उसके आगे उसे पूर्वांचल शीघ्रगति महामार्ग से जोडा जाएगा । उससे उत्तरप्रदेश राज्य के पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्रों में संपर्क और सशक्त होकर राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, यह विश्वास इस बैठक में व्यक्त किया गया ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।